Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 6:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर और गाड़ी से 566 किलो डोडा व 700 ग्राम अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर और गाड़ी से 566 किलो डोडा व 700 ग्राम अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा और अफीम बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से डोडा और अफीम की तस्करी कर रहा था और इसके लिए उसने एक सिंडिकेट भी बना रखा था। इस मामले में नामकुम थाना कांड संख्या 81/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। आरोपी पर BNS और NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

    गुप्त सूचना के आधार पर बनी पुलिस टीम

    एसएसपी राकेश रंजन को बीती रात सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र के ग्राम बुदरी में कुछ लोग अफीम और डोडा की तस्करी कर रहे हैं और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही रांची एसएसपी राकेश रंजन ने रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर की देखरेख में छापामारी दल का गठन किया। छापामारी की जिम्मेदारी डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में दी गई।

    मकान से 31 बोरा डोडा बरामद

    पुलिस टीम ने ग्राम बुदरी में मनीष तिर्की के पक्का और कच्चा मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से अलग-अलग रंग के प्लास्टिक के बोरे में भरा हुआ 31 बोरा डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर बोरे की जांच कराई तो उसमें भारी मात्रा में डोडा मिला।

    बोलेरो गाड़ी से भी मिला डोडा

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान परिसर में खड़ी सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो गाड़ी की भी तलाशी ली। गाड़ी का नंबर JH05AS-1583 बताया गया है। तलाशी में गाड़ी के अंदर से भी 4 प्लास्टिक बोरा डोडा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक घर और गाड़ी से मिला डोडा मिलाकर कुल वजन 566.5 किलो पाया गया।

    अलमारी से अफीम, नकद और डिजिटल मशीन बरामद

    पुलिस ने जब घर के अंदर अलमारी की तलाशी ली तो वहां से 700 ग्राम अफीम भी बरामद किया गया। इसके साथ अफीम तौलने के लिए इस्तेमाल होने वाली डिजिटल तौल मशीन, 2 लाख 28 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला। जब पुलिस ने बरामद सामान के बारे में वैध कागजात मांगा तो आरोपी कोई कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया।

    आरोपी मौके पर गिरफ्तार

    पुलिस ने मौके से जिस युवक को पकड़ा, उसने अपना नाम मनीष तिर्की बताया। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है। वह ग्राम बुदरी का रहने वाला है और उसके पिता का नाम स्वर्गीय कान्दू तिर्की बताया गया है। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में गिरोह का खुलासा

    पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ज्यादा पैसा कमाने के लिए डोडा और अफीम का अवैध कारोबार शुरू किया था। उसने इसके लिए एक गिरोह तैयार किया, जिसमें रांची के अलावा खूंटी और हजारीबाग जिले के भी कुछ लोग शामिल हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गिरोह के लोग स्थानीय स्तर पर डोडा और अफीम खरीदते थे और फिर इसे दूसरे जिलों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरोह नकद के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से भी लेन-देन करता था।

    कई वाहन भी इस्तेमाल किए जाते थे

    पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि गिरोह के पास कई चारपहिया वाहन हैं। इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल कर मादक पदार्थ को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।

    जब्त सामान की कीमत लाखों में

    पुलिस ने जब्त किए गए डोडा की अनुमानित कीमत करीब 84 लाख 97 हजार 500 रुपये बताई है। वहीं जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

    केस दर्ज, छापेमारी जारी

    नामकुम थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है ताकि गिरोह के बाकी सदस्य भी पकड़े जा सकें।

    Also Read : ग्राहक बनकर आया और ले उड़ा 22 लाख के गहने, वारदात CCTV में हुई कैद

    Major Action by Ranchi Police: 566 kg of Doda and 700 grams of Opium Recovered from House and Vehicle; Smuggler Arrested तस्कर गिरफ्तार रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर और गाड़ी से 566 किलो डोडा व 700 ग्राम अफीम बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्राहक बनकर आया और ले उड़ा 22 लाख के गहने, वारदात CCTV में हुई कैद
    Next Article पेट्रोलिंग को लेकर सख्त हुए एसएसपी, अब कंट्रोल रूम से हर गाड़ी पर रहेगी नजर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, रांची में 114 चालकों पर कार्रवाई

    May 11, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह में अवैध खनन पर प्रशासन का प्रहार, करमाटांड़ से पोकलेन-ट्रैक्टर जब्त

    May 11, 2026
    झारखंड

    अदिति की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन, नाले में उतरी NDRF टीम, ड्रोन से भी हो रही निगरानी

    May 11, 2026
    Latest Posts

    शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, रांची में 114 चालकों पर कार्रवाई

    May 11, 2026

    गिरिडीह में अवैध खनन पर प्रशासन का प्रहार, करमाटांड़ से पोकलेन-ट्रैक्टर जब्त

    May 11, 2026

    अदिति की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन, नाले में उतरी NDRF टीम, ड्रोन से भी हो रही निगरानी

    May 11, 2026

    कभी नक्सलियों का गढ़, अब विकास की दस्तक : बूढ़ा पहाड़ पर पहुंचेगी गृह सचिव

    May 11, 2026

    ओवरटेक के दौरान स्कूल वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल, दो रेफर

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.