Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
    क्राइम

    हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 30, 2026Updated:March 30, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की घटना के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोमवार को विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा। दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हालात ऐसे दिखे जैसे इलाके में लॉकडाउन लगा हो। सड़कों पर कम आवाजाही और बंद दुकानों ने माहौल की गंभीरता साफ दिखा दी।

    सड़क जाम कर जताया गुस्सा

    आंदोलनकारियों का गुस्सा सिर्फ बाजार बंद तक सीमित नहीं रहा। लोगों ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड को सात माइल मोड़ के पास जाम कर दिया। सुबह करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सात माइल मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और अखाड़ा चौक पूरी तरह बंद नजर आए।

    कैंडल मार्च के बाद हुआ बंद का ऐलान

    रविवार शाम को निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान ही बंद का फैसला लिया गया था। सोमवार को उसी फैसले के तहत लोगों ने एकजुट होकर बाजार बंद रखा। आंदोलनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग उठाई।

    भाजपा का समर्थन, जिले में दिखा असर

    इस विरोध को भाजपा का भी समर्थन मिला। पार्टी की ओर से हजारीबाग बंद का आह्वान किया गया था, जिसका असर साफ देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर बंद को सफल बनाया। कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।

    झुमरा बाजार भी रहा पूरी तरह बंद

    विष्णुगढ़ के साथ-साथ झुमरा इलाके में भी बंद का असर साफ नजर आया। वहां भी दुकानों के शटर गिरे रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोग एकजुट होकर न्याय की मांग करते दिखे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की।

    हर तरफ एक ही मांग, जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा

    पूरे इलाके में एक ही आवाज गूंज रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए।

    Also Read : गिरिडीह में आज झामुमो का 53वां स्थापना दिवस, CM हेमंत सोरेन देंगे संदेश

    Breaking news Hazaribagh news jharkhand crime news Justice Demand Jharkhand Latest news Minor Girl Case Jharkhand Protest Jharkhand Road Block Hazaribagh Today News Trending News Vishnugarh Bandh कोसुंभा गांव घटना झारखंड अपराध नाबालिग के साथ दरिंदगी विष्णुगढ़ बंद विष्णुगढ़ रोड जाम हजारीबाग कांड हजारीबाग विरोध प्रदर्शन हत्या मामला हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में आज झामुमो का 53वां स्थापना दिवस, CM हेमंत सोरेन देंगे संदेश
    Next Article नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन ने छोड़ा MLA पोस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.