Ranchi : झारखंड सरकार ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के जरिए नियुक्त डिप्टी कलेक्टरों को जिला प्रशिक्षण के लिए पोस्टिंग दे दी है। गुरुवार देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही राज्य में नए अफसरों की तैनाती की प्रक्रिया तेज हो गई है।
जिला प्रशिक्षण के लिए भेजे गए अधिकारी
जारी अधिसूचना के मुताबिक, जिन अधिकारियों का चयन और नियुक्ति पहले अलग-अलग विभागीय अधिसूचनाओं के जरिए हुआ था, उन्हें अब विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। ये सभी अधिकारी अब अपने-अपने आवंटित जिलों में जाकर प्रशासनिक कामकाज सीखेंगे और जमीनी स्तर पर अनुभव हासिल करेंगे।
कई राज्यों के अधिकारी भी सूची में शामिल
इस पोस्टिंग सूची की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के अधिकारी भी शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार बिहार के 10 और उत्तर प्रदेश के 3 अधिकारियों को भी जिला प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। इसके अलावा राजस्थान के 1, हरियाणा के 2 और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 2 अधिकारियों को भी इस सूची में जगह मिली है। इससे साफ है कि चयन प्रक्रिया में विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों को मौका मिला है।
प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
सरकार के इस फैसले से जिला स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नए डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था, राजस्व, विकास योजनाओं और जनसंपर्क जैसे कामों की बारीकियां समझेंगे।
पलामू प्रमंडल

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
-1774581114991.jpg)
कोल्हान प्रमंडल

संथाल परगना प्रमंडल
-1774581377930.jpg)


