Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पंडरा फायरिंग मामले में भाजपा नेता के भाई समेत चार गिरफ्तार, हथियार जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    पंडरा फायरिंग मामले में भाजपा नेता के भाई समेत चार गिरफ्तार, हथियार जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 26, 2026Updated:March 26, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पंडरा ओपी क्षेत्र में बच्चों के बीच हुई मामूली लड़ाई देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से रायफल से फायरिंग और पत्थरबाजी की गई। जवाब में दूसरे पक्ष की ओर से भी पत्थरबाजी हुई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग डर के कारण घरों में ही बंद हो गए।

    इस मामले में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान उदय शंकर पांडेय के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय का भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह हथियार भी बरामद कर लिया है, जिससे फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस हथियार का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करेगी।

    गुरुवार सुबह हुआ विवाद

    जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। पहले बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बाद में दोनों पक्षों के बड़े भी विवाद में शामिल हो गए। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और फिर फायरिंग शुरू हो गई।

    फायरिंग और पत्थरबाजी से फैली दहशत

    वायरल वीडियो के अनुसार, एक पक्ष ने रायफल से गोली चलाई और पत्थरबाजी की। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घबराकर अपने घरों में छिप गए।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, सुखदेवनगर थाना और पंडरा ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की।

    आरोपी को पकड़कर हथियार जब्त

    पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी उदय शंकर पांडेय को गिरफ्तार किया। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच होगी।

    इलाके में पुलिस तैनात, शांति बनाए रखने की अपील

    घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि कोई दोबारा तनाव फैलाने की कोशिश न कर सके। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

    Also Read : बच्चों की लड़ाई में बड़ों की एंट्री के बाद बिगड़ा माहौल, भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई ने की फा’यरिंग (VIDEO)

    Brother of BJP Leader Arrested in Pandra Firing Case; Weapon Seized four arrested in Pandra firing case; weapons seized. including BJP leader's brother पंडरा फायरिंग मामले में भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार हथियार जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर पाकुड़ में सुरक्षा का रिहर्सल, मॉक ड्रिल से पुलिस का सख्त संदेश
    Next Article बाइक सवार को बचाने में सब्जी लदा पिकअप पलटा, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    Latest Posts

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.