Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अपनी ही सरकार के खिलाफ अंबा प्रसाद, कहा- अपराध पर नहीं लग पा रहा लगाम
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी ही सरकार के खिलाफ अंबा प्रसाद, कहा- अपराध पर नहीं लग पा रहा लगाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 26, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंबा प्रसाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव से पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने झारखंड में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए पुलिस और सरकार दोनों को कठघरे में खड़ा किया।

    अपराध पर नियंत्रण में पुलिस नाकाम : अंबा

    अंबा प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 साल की बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार के बाद हत्या, रांची में लगातार पेट्रोल पंप लूट और जमशेदपुर की घटनाएं यह दिखाती हैं कि पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि जब किसी का घर तोड़ना होता है, तब पुलिस “सुपर कॉप” बन जाती है, लेकिन अपराधियों पर कार्रवाई में वही तत्परता नहीं दिखती।

    डीजीपी पर भी साधा निशाना

    उन्होंने राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में व्यापारी शाम होते ही दुकानें बंद करने को मजबूर हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस का शीर्ष पद सही तरीके से काम नहीं कर रहा और लोगों का भरोसा पुलिस से उठता जा रहा है।

    112 नंबर पर भी नहीं मिल रही मदद

    अंबा प्रसाद ने कहा कि पहले 100 नंबर पर फोन नहीं उठता था, अब 112 नंबर पर भी वही स्थिति है। उन्होंने बड़कागांव की एक बच्ची के लापता होने का मामला उठाते हुए कहा कि उसके परिजनों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    हेमंत सरकार पर उठाए सवाल

    अंबा प्रसाद ने हेमंत सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता स्वतंत्र नहीं, बल्कि प्रायोजित तरीके से चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का नियंत्रण सरकार के पास है, लेकिन असली प्रभाव कहीं और से संचालित हो रहा है।

    झामुमो-भाजपा संबंधों पर टिप्पणी

    उन्होंने झामुमो और भाजपा के संबंधों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई मामलों में भाजपा नेताओं की बात ज्यादा सुनी जा रही है। उन्होंने इसे राजनीतिक स्तर पर असामान्य स्थिति बताया।

    राहुल गांधी पर जताया भरोसा

    अंबा प्रसाद ने कहा कि उन्हें कांग्रेस नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि विस्थापन और मुआवजे जैसे मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक संगठन है।

    Also Read : आईजी सुनील भास्कर के आदेश पर सख्त एक्शन, 20 सरगना समेत 238 बदमाशों का हुआ सत्यापन

    Amba Prasad against his own government said- crime cannot be controlled. अपनी ही सरकार के खिलाफ अंबा प्रसाद अंबा प्रसाद कहा- अपराध पर नहीं लग पा रहा लगाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईजी सुनील भास्कर के आदेश पर सख्त एक्शन, 20 सरगना समेत 238 बदमाशों का हुआ सत्यापन
    Next Article जामताड़ा में अलर्ट मोड में प्रशासन, रामनवमी से पहले DC-SP का फ्लैग मार्च

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Latest Posts

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.