Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी में 50 लाख का अफीम जब्त, पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी में 50 लाख का अफीम जब्त, पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अड़की थाना क्षेत्र के ग्राम नौढ़ी, बाबूटोली में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम (डोडा) बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी मनीष टोप्पो को सूचना मिली थी कि नौढ़ी गांव में अंकित हजाम और लालू हजाम के घर में बड़े पैमाने पर अफीम छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

    घर से 21 बोरा में मिला डोडा

    गुरुवार को पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर घर की घेराबंदी की और तलाशी शुरू की। मौके पर मौजूद युवक ने अपना नाम अंकित हजाम उर्फ साजू ठाकुर (28) बताया। पूछताछ में उसने अपने भाई लालू हजाम के साथ मिलकर डोडा के अवैध कारोबार की बात स्वीकार की।
    उसकी निशानदेही पर घर से कुल 21 बोरा में 330.21 किलोग्राम अफीम (डोडा) बरामद किया गया। बरामद डोडा की कीमत करीब 49.53 लाख रुपये आंकी गई है।

    दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी

    पहले आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर लालू हजाम (31) को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ अड़की थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कांड संख्या 07/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(सी), 15(सी), 22(सी) और 25 के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, कुंदन कुमार और अड़की थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : बच्चों की लड़ाई में बड़ों की एंट्री के बाद बिगड़ा माहौल, भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई ने की फा’यरिंग (VIDEO)

    Opium Worth ₹50 Lakh Seized in Khunti; Police Apprehend Two Brothers खूंटी में 50 लाख की अफीम जब्त पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों की लड़ाई में बड़ों की एंट्री के बाद बिगड़ा माहौल, भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई ने की फा’यरिंग (VIDEO)
    Next Article रांची में होगा क्रिकेट का महासंग्राम, JSCA को मिला टी20 और टेस्ट का डबल डोज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.