Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»ब्रिस्बेन टेस्ट : ऋषभ पंत की दमदार पारी के बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया, 2 -1 से जीती टेस्ट सीरीज
    खेल

    ब्रिस्बेन टेस्ट : ऋषभ पंत की दमदार पारी के बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया, 2 -1 से जीती टेस्ट सीरीज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    ब्रिस्बेन। भारत ने यहां गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन मंगलवार को आस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चायकाल तक सात विकेट खोकर 328 रन बना लिए हैं।

    दिन के दूसरे सत्र की समिप्त की घोषणा तक चेतेश्वर पुजारा 52 रन और ऋषभ पंत 89 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने पहले सत्र की समाप्ति तक रोहित शर्मा (7) का विकेट गंवाया था। दूसरे सत्र में भारत ने शुभमन गिल और कप्तान अजिंक्य रहाणे के विकेट गंवाए।

    गिल ने रोहित के जाने के बाद दमदार पारी खेली और टीम की जिम्मेदारी निभाते हुए पुजारा के साथ शतकीय साझेदारी कर भारत की जीत की उम्मीदों को जिंदा कर दिया। अपने तीसरे टेस्ट मैच में अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहा यह बल्लेबाज 100 का आंकड़ा नहीं छू सका। आस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लॉय की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने गिल का कैच पकड़ा। गिल ने 146 गेंदों का सामना करते हुए 91 रन बनाए और आठ चौकों के अलावा दो छक्के भी मारे। गिल ने पुजारा के साथ 114 रनों की साझेदारी की। गिल का विकेट 132 के कुल स्कोर पर गिरा।

    रहाणे और पुजारा ने फिर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। 167 के कुल स्कोर पर हालांकि पैट कमिंस की गेंद रहाणे के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर टिम पेन के दस्तानों में चली गई। रहाणे ने 22 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए।

    रहाणे के बाद आए पंत ने अभी तक शांत बल्लेबाजी की है और 23 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए हैं। पुजारा भी विकेट पर टिके हुए हैं। उन्होंने 168 गेंदों का सामना किया है और अभी तक सिर्फ 43 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए हैं।

    भारत ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के चार रनों से की थी। रोहित से एक बड़ी और जिम्मेदारी भरी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दिन के सातवें ओवर में ही वह कमिंस का शिकार हो गए। उनके जाने के बाद गिल और पुजारा ने पहले सत्र में भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया था।

    आस्ट्रेलिया की तरफ से अभी तक कमिंस ने दो विकेट लिए हैं। लॉयन ने एक विकेट झटका है।

    आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए थे और भारत को पहली पारी में 336 रनों पर रोकते हुए दूसरी पारी में 33 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। भारत ने आस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 294 रनों पर सीमित कर दिया था।

    Cricket Latest news Online news Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार और किसान दोनों का ही मानना है कि बातचीत से ही हल निकलेगा, लेकिन हल कब निकलेगा ये नहीं पता : राकेश टिकैत
    Next Article बिहार : जमुई में रेल ट्रैक से युवक और युवती का शव बरामद

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026
    गोड्डा

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026
    Latest Posts

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.