Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 1:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»एमजीएम कांड : 9 दिन से लापता मरीज का सड़ा-गला शव कैंपस में मिला, परिजनों का फूटा गुस्सा
    क्राइम

    एमजीएम कांड : 9 दिन से लापता मरीज का सड़ा-गला शव कैंपस में मिला, परिजनों का फूटा गुस्सा

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2026Updated:March 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    MGM Hospital
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : शहर के एमजीएम अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भर्ती एक मरीज सुनील यादव अचानक गायब हो गया और 9 दिन बाद उसका सड़ा-गला शव अस्पताल परिसर में ही मिला। घटना के बाद परिजनों में गुस्सा है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

     इलाज के दौरान ही गायब हुआ मरीज

    जानकारी के मुताबिक बागबेड़ा निवासी सुनील यादव को कमजोरी की शिकायत के बाद 13 मार्च को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 मार्च की रात तक वह वार्ड में थे, लेकिन 15 मार्च की सुबह जब परिजन पहुंचे तो वह अपने बेड से गायब मिले। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला।

    9 दिन बाद कैंपस में मिला सड़ा-गला शव

    सोमवार रात अस्पताल परिसर में लैब की बाउंड्री वॉल के पास कचरे के बीच एक शव मिला। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी और आसपास मक्खियां भिनभिना रही थीं। बाद में पहचान हुई कि यह शव सुनील यादव का है। लोगों के मुताबिक शव 6–7 दिन पुराना लग रहा था। मृतक के हाथ में कैनुला लगा हुआ था, जिससे साफ है कि वह इलाज के दौरान ही गायब हुए थे।

     परिजनों का आरोप, हत्या कर फेंका गया शव

    शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि सुनील यादव की हत्या कर शव को अस्पताल परिसर में फेंका गया है। परिजनों का कहना है कि 9 दिन तक अस्पताल प्रबंधन ने कोई ठोस मदद नहीं की और मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

    CCTV में दिखे थे गेट तक, फिर गायब

    मृतक के बेटे अभय यादव के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में उनके पिता 14 मार्च की रात अस्पताल के मेन गेट तक जाते नजर आए थे। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। अटेंडर भी उस समय मौजूद नहीं था, जिससे मामले में और संदेह गहराता है।

     पुलिस जांच शुरू, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने परिजनों को जांच का भरोसा दिलाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर हर पहलू से जांच की जाएगी।

    घटना के बाद अस्पताल अलर्ट, नए नियम लागू

    इस पूरे मामले के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है। मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई नए नियम लागू किए गए हैं। अब बिना परिजन वाले मरीजों को नर्स की निगरानी में वॉशरूम ले जाया जाएगा। खिड़कियों में ग्रिल लगाने और स्लाइडर दरवाजों में लॉक की व्यवस्था की जा रही है। रात 9 बजे के बाद वार्ड से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है और वॉशरूम जाने के लिए अटेंडेंट जरूरी कर दिया गया है।

    Also Read : महुआ चुनने गई महिला की निर्मम ह’त्या, टांगी से गला काटा

    CCTV Evidence Case Dead Body in Hospital Campus Decomposed Body Found Hospital Crime Case Hospital Negligence India jamshedpur news today jharkhand crime news latest crime news MGM Hospital Jamshedpur Missing Patient Case News Samvad Patient Safety Issue Police Investigation India Sunil Yadav Case Suspicious Death Case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहुआ चुनने गई महिला की निर्मम ह’त्या, टांगी से गला काटा
    Next Article झारखंड पर्यटन निगम में करोड़ों का घोटाला, ईडी ने खोली नई फाइल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026
    खूंटी

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.