Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। माड़न पंचायत के केरकी गांव निवासी 58 वर्षीय राजदेव पासवान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
महुआ चुनने गए थे जंगल
बताया जा रहा है कि राजदेव पासवान रोज की तरह जंगल में महुआ चुनने गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जंगल में मिला शव, गांव में पसरा मातम
जब काफी देर तक राजदेव पासवान घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान उनका शव जंगल में पड़ा मिला।
परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।
अज्ञात अपराधियों की तलाश में पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
इलाके में बढ़ी दहशत
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
Also Read : सरहुल जुलूस में बिछड़ा मासूम, रांची पुलिस ने रातभर संभालकर परिवार से मिलाया

