Chaibasa : आदिवासी समाज के प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर शनिवार को चाईबासा पुलिस लाइन में खास आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, परंपरा और सांस्कृतिक रंग साफ तौर पर देखने को मिला। इस मौके पर एसपी अमित रेणु अपनी परिवार के साथ शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पूजा के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा से हुई। एसपी अमित रेणु ने सरहुल पूजा में भाग लेते हुए जिले में शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके साथ कई पुलिस अधिकारी और जवान भी पूजा में शामिल हुए।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे अधिकारी और जवान
पूजा के बाद पूरा पुलिस लाइन परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच पुलिस अधिकारी और जवान झूमते नजर आए। सरहुल के इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। इसमें पुलिस बल के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन ने सभी के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना दिया।

भाईचारा और एकता का संदेश
इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस बल के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं। सरहुल जैसे पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और मिलकर इस पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा कीं।
Also Read : गजब का जुनून, झमाझम बारिश में भी मांदर की थाप पर थिरकता रहा रांची… देखें वीडियो


