Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“24 घंटे के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर” पर सियासत गरम, बीजेपी ने सरकार पर उठाए सवाल
    झारखंड

    “24 घंटे के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर” पर सियासत गरम, बीजेपी ने सरकार पर उठाए सवाल

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अजय साह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक दिन के लिए परिवहन आयुक्त बनने के आरोप को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार और परिवहन विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    अजय साह का आरोप- नियमों को दरकिनार कर लिया फैसला

    अजय साह ने कहा कि झारखंड के परिवहन सचिव राजीव रंजन ने नियमों को नजरअंदाज करते हुए खुद को “एक दिन का ट्रांसपोर्ट कमिश्नर” बना लिया। उन्होंने इसे प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए बड़ा मामला बताया।

    आदेश जारी, फिर 24 घंटे में ही रद्द

    बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक, 10 मार्च को एक कार्यालय आदेश (संख्या 24) जारी कर राजीव रंजन ने परिवहन आयुक्त के सभी अधिकार अपने पास ले लिए। इसके ठीक अगले दिन यानी 11 मार्च को दूसरे आदेश (संख्या 25) के जरिए उसी फैसले को वापस भी ले लिया गया। अजय साह का कहना है कि इस तरह 24 घंटे के भीतर ही पूरा खेल हुआ।

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला

    अजय साह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत 2016 में राज्य में दो अहम समितियों का गठन हुआ था—राज्य सड़क सुरक्षा परिषद और कोष प्रबंधन समिति। इन समितियों में परिवहन आयुक्त की अहम भूमिका होती है। ऐसे में इस तरह खुद ही अधिकार लेना और फिर वापस करना नियमों के खिलाफ है।

    फैसलों की जांच की उठी मांग

    बीजेपी ने मांग की है कि इन 24 घंटों के दौरान परिवहन विभाग में जो भी फैसले लिए गए, उनकी पूरी जांच होनी चाहिए। अजय साह ने कहा कि इस दौरान पास हुई सभी फाइलों, स्वीकृत और अस्वीकृत प्रस्तावों की बारीकी से समीक्षा जरूरी है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं किसी को फायदा पहुंचाने की कोशिश तो नहीं हुई।

    “क्यों नहीं दी गई जानकारी?” उठाए सवाल

    अजय साह ने यह भी सवाल उठाया कि इतने अहम फैसले की जानकारी मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को क्यों नहीं दी गई, जबकि दोनों ही संबंधित समितियों के अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में पारदर्शिता की कमी दिख रही है और संभव है कि इसे जानबूझकर छिपाया गया हो।

    “24 घंटे का खेल” क्या है, सामने आए सच्चाई

    बीजेपी ने मांग की है कि इस पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। अजय साह ने कहा कि आखिर इस 24 घंटे के घटनाक्रम के पीछे क्या मंशा थी, यह साफ होना चाहिए, ताकि जवाबदेही तय हो सके।

    Also Read : ईद-सरहुल-रामनवमी को लेकर CM हेमंत ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, बोले- कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

    24 hours controversy Administrative Irregularity Ajay Sah BJP BJP Press Conference breaking political news fund management committee governance issue Jharkhand Government Jharkhand Politics Latest news News Samvad political allegation Jharkhand Rajeev Ranjan IAS road safety council Jharkhand Supreme Court guidelines Today News transparency issue Transport Commissioner Jharkhand Transport Department Jharkhand Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईद-सरहुल-रामनवमी को लेकर CM हेमंत ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, बोले- कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
    Next Article जॉब अलर्ट: झारखंड में अकाउंट्स ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन की लास्ट डेट 19 अप्रैल

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.