Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बालू सस्ता होने के आसार, 298 घाटों की नीलामी पूरी
    झारखंड

    झारखंड में बालू सस्ता होने के आसार, 298 घाटों की नीलामी पूरी

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2026Updated:March 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में बालू को लेकर राहत की खबर है। राज्य के कुल 444 घाटों में से 298 घाटों की नीलामी पूरी कर ली गई है, जबकि 146 घाटों पर अभी भी प्रक्रिया जारी है। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार को विभागीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नौ जिलों में अभी सभी बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं हो पाई है। इन जिलों के उपायुक्तों को नीलामी प्रक्रिया तेज करने का जिम्मा दिया गया है और टेंडर भी जिला स्तर से निकाले गए हैं।

    इन जिलों में अटका मामला

    देवघर, सरायकेला, पलामू, सिमडेगा, गढ़वा, चाईबासा, कोडरमा, गिरिडीह और लोहरदगा में कई बालू घाटों की नीलामी अभी बाकी है। वहीं 15 जिलों में पूरी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि सबसे ज्यादा 72 बालू घाट देवघर में हैं, जबकि सबसे कम सिर्फ 5 घाट जमशेदपुर में हैं।

    कब सस्ती होगी बालू

    नीलामी पूरी होने के बाद भी तुरंत खनन शुरू नहीं होता। इसके लिए निविदा लेने वालों को एनवायरमेंटल क्लियरेंस जैसे जरूरी कागजात जमा करने होते हैं। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, बालू का उत्खनन शुरू हो जाएगा और बाजार में सप्लाई बढ़ेगी। इससे कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को सस्ती बालू मिल सकेगी।

    अवैध कारोबार भी बना चिंता

    जिन जिलों में अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वहां चोरी-छिपे बालू का कारोबार जारी है। प्रशासन के लिए इसे रोकना भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

    कई घाटों पर फिर होगा टेंडर

    इस बार कई बालू घाट ऐसे भी रहे, जहां टेंडर के दौरान कोई खरीदार सामने नहीं आया। ऐसे घाटों के लिए अब री-टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा कुछ जगहों पर तकनीकी कारणों से भी टेंडर पूरा नहीं हो पाया था, उन्हें भी दोबारा प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

    Also Read : मेदिनीनगर सिलेंडर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, गैस एजेंसी मालिक पर FIR दर्ज

    Devghar sand ghats environmental clearance mining illegal sand mining Jharkhand Jharkhand Mining News latest Jharkhand news Palamu sand news sand price Jharkhand sand supply update sand tender Jharkhand Seraikela sand update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेदिनीनगर सिलेंडर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, गैस एजेंसी मालिक पर FIR दर्ज
    Next Article करोड़ों की 8-लेन सड़क में ‘मौत का गड्ढा’, धनबाद में फिर खुली निर्माण की पोल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    चाईबासा

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.