Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा में विकास कुमार ह’त्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग बना ह’त्या की वजह
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में विकास कुमार ह’त्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग बना ह’त्या की वजह

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 14, 2026Updated:March 14, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले में हुए चर्चित विकास कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम-प्रसंग से उपजे विवाद के कारण इस हत्या की साजिश रची गई थी।

    कोर्ट से लौटते समय मारी गई थी गोली

    पुलिस के अनुसार, 13 मार्च की शाम करीब 6 बजे केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव का रहने वाले विकास कुमार चतरा कोर्ट में हाजिर होने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान चतरा के जवाहर नवोदय विद्यालय से लगभग 100 मीटर दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

    एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

    घटना की सूचना मिलते ही चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सदर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया। टीम ने तेजी से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण महज 12 घंटे के भीतर इस हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    प्रेम-प्रसंग से जुड़ा निकला मामला

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह हत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद का परिणाम है। इसी विवाद को लेकर साजिश रची गई और विकास कुमार की गोली मारकर हत्या करवा दी गई।

    दो आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में लीला देवी (38 वर्ष) और राजेश घांसी (36 वर्ष) शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    पुलिस के अनुसार, इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

    छापामारी दल में ये अधिकारी थे शामिल

    इस कांड का खुलासा करने में सदर एसडीपीओ संदीप सुमन, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, एसआई कासिम अंसारी और एसआई मनीष कुमार की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : सरहुल, रामनवमी और ईद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, पीसीआर कर्मियों को सख्त निर्देश

    Vikas Kumar Murder Case Solved in 12 Hours in Chatra; Love Affair Identified as Motive चतरा में विकास कुमार हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरहुल, रामनवमी और ईद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, पीसीआर कर्मियों को सख्त निर्देश
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 15 MARCH 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.