Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ई-मेल से बम धमकी के बाद अलर्ट मोड में पुलिस, बढ़ाई गयी जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा
    जोहार ब्रेकिंग

    ई-मेल से बम धमकी के बाद अलर्ट मोड में पुलिस, बढ़ाई गयी जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के कई जिलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में जमशेदपुर कोर्ट परिसर में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। जिला पुलिस की ओर से कोर्ट की सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई है और पूरे परिसर में सघन निगरानी की जा रही है।

    सिटी एसपी ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण

    बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जमशेदपुर कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेट नंबर एक से लेकर गेट नंबर तीन तक सभी प्रवेश और निकास मार्गों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कई जरूरी निर्देश दिए। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आने-जाने वाले सभी लोगों की निगरानी की जा रही है। साथ ही कोर्ट में प्रवेश करने वाले लोगों के बैग और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है।

    न्यायालय परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

    पुलिस प्रशासन ने न्यायालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। परिसर के हर कोने पर पुलिस की नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

    एक्सएलआरआई को भी मिली थी धमकी

    जमशेदपुर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान XLRI को भी हाल ही में ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और ई-मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    कई जिलों के कोर्ट को मिली धमकी

    जानकारी के अनुसार राज्य के कई जिलों के न्यायालयों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें रांची, बोकारो और धनबाद के कोर्ट भी शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे राज्य में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

    Also Read : अमन साहू की बरसी पर राहुल सिंह का भावुक पोस्ट, कहा- भैया की याद आज भी हर पल आती है

    Police on alert after bomb threat via email security beefed up at Jamshedpur court ई-मेल से बम धमकी के बाद अलर्ट मोड में पुलिस बढ़ाई गयी जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी पावर प्लांट परियोजना को लेकर SIA जनसुनवाई, 146 एकड़ जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव
    Next Article “SSP साहेब, मेरे लोगों को गोली मारियेगा तो धनबाद से लेकर रांची तक डॉक्टर लोग का खोपड़ी खोल देंगे”… कुख्यात प्रिंस खान का वीडियो वायरल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.