Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो की भव्य दावत-ए-ईफ्तार की तैयारियां तेज, विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा
    झारखंड

    झामुमो की भव्य दावत-ए-ईफ्तार की तैयारियां तेज, विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दावत-ए-ईफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जामताड़ा जिला कमेटी की ओर से आगामी 12 मार्च को भव्य दावत-ए-ईफ्तार आयोजित की जाएगी। इसको लेकर जिला में पूरी तरह से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

    विधानसभा अध्यक्ष का अचानक दौरा

    रविवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, नाला से रांची जाते समय कुछ समय के लिए जामताड़ा टावर चौक पर रुके। इस दौरान उन्होंने झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। उनके अचानक टावर चौक पहुंचने की खबर मिलते ही कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को जिले की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।

    दावत-ए-ईफ्तार का आयोजन

    जिला कमेटी के अनुसार, 12 मार्च, गुरुवार को शहर के रामकृष्ण मठ के समीप जीके प्लेस मैरिज हॉल में इफ्तार मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, रोजेदार और शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे। सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने बताया कि इफ्तार पार्टी के आयोजन को लेकर सभी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि सभी मेहमानों और रोजेदारों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता और सद्भावना का संदेश जाता है। उन्होंने आम लोगों और रोजेदारों से अपील की कि वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें और भाईचारे की मिसाल पेश करें।

    कार्यकर्ताओं को संदेश और संगठन की मजबूती

    विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की ताकत है और इसी के बल पर झामुमो लगातार जनता के मुद्दों को उठाती रही है।

    झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सगीर खान, साकेत सिंह, राजीव माझी, हृदय दत्ता, लालटू सरखेल सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस इफ्तार मिलन समारोह से न केवल संगठन की ताकत बढ़ेगी, बल्कि जिले में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी मजबूत होगा।

    Also Read : नीता अंबानी ने शुरू किया HERoes अभियान, महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ाए नए कदम

    Ashok Mandal Community Event Dawat-e-Iftar Iftar Party india news Jamtara Jharkhand Mukti Morcha Jharkhand news Jmm JMM Jamtara District Committee local leaders Minority Leaders Party Preparations political event Ravindra Nath Mahto social harmony
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआधुनिक दौर में भी अंधविश्वास : लड़की को रस्सी से बांध झाड़-फूंक कराने ले गए घरवाले
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर अर्जुन मुंडा का तीखा हमला

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.