Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 May, 2026 ♦ 7:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सड़क लूट मामले में नाबालिग सहित सात लुटेरे गिरफ्तार, हाईवे पर नकली पिस्टल के बल पर लूट की वारदातों को देते थे अंजाम
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क लूट मामले में नाबालिग सहित सात लुटेरे गिरफ्तार, हाईवे पर नकली पिस्टल के बल पर लूट की वारदातों को देते थे अंजाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी के ग्रामीण इलाकों में सड़क पर आने जाने वाले वाहनों और सुनसान सड़कों पर राहगीरों से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए गिरोह के दो नबालिग सदस्यों सहित 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपरधियो के पास से पुलिस एक नकली पिस्टल सहित लूट के कई मोबाइल बरामद किए है। उक्त जानकारी एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है। यह अपराधी पहले बाइक की चोरी किया करते थे और फिर उसी से लूट कांड को अंजाम देने के लिए जाते थे।

    31 दिसम्बर को आधा दर्जन लोगों से हुई थी लूटपाट
    एसएसपी ने कहा कि खलारी थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात एक दर्जन की संख्या में अपराधियों ने राय – बुढ़मू रोड से गुजरने वाले ट्रकों, ट्रैक्टर के ड्राइवर और कई राहगीरों से हथियार के बल पर जमकर लूटपाट की थी। मामले में पुलिस को जानकारी मिलते ही थोड़ी ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक सभी अपराधी मौके से फरार हो गए थे। फरार होने के दौरान अपराधियों ने एक बाइक मौके पर ही छोड़ दिया था। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए खलारी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इसी बीच टीम को यह सूचना मिली कि सभी अपराधी किसी और लूट की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दो नाबालिग सहित सात अपराधियों को मौके से ही धर दबोचा।

    कौन कौन हुए गिरफ्तार
    गिरफ्तार अपराधियों में राहुल कुमार गंझू , राहुल सिंह ,बसंत करमाली केवल कुमार गंझू , कालेश्वर गंझू और दो नाबालिग शामिल हैं।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वे लोग नकली पिस्टल के बल पर लूटपाट किया करते थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला की युवती से रांची में दुष्कर्म, बलात्कारियों ने युवती के साथ कि मारपीट, झाड़ी में बेसुध मिली युवती
    Next Article पलामू में अपराधी का बढ़ा मनोबल, कारोबारी से लुटा 500 ग्राम सोना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शोले’ की धूम के साथ एक्वा वर्ल्ड की समर सीरीज शुरू

    May 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल चली गोली, सिपाही राजू तिर्की की मौ’त

    May 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

    May 17, 2026
    Latest Posts

    ‘शोले’ की धूम के साथ एक्वा वर्ल्ड की समर सीरीज शुरू

    May 17, 2026

    ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल चली गोली, सिपाही राजू तिर्की की मौ’त

    May 17, 2026

    धनबाद कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

    May 17, 2026

    गढ़वा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का खुलासा, एसडीएम के छापे में “विशाल ऑनलाइन सेंटर” सील

    May 17, 2026

    रामगढ़ के दामोदर नदी में बड़ा हादसा : नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो लापता

    May 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.