Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 6:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरकारी आवास में विधायक अनंत ने सबसे पहले पुलिस को दिया चकमा, फिर वीडियो जारी कर कहा -करुंगा सरेंडर, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी आवास में विधायक अनंत ने सबसे पहले पुलिस को दिया चकमा, फिर वीडियो जारी कर कहा -करुंगा सरेंडर, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk
    पटना। बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आजकल पुलिस के साथ लुका छिपी खेल रहे है। पुलिस को चकमा देकर अनंत सिंह आराम से अपनी जिंदगी बिता रहे है। विधायक अनंत सिंह के घर से एके-47 और ग्रेनेड मिलने के बाद से वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहे है। पुलिस विधायक को पकड़ने के लिए घर पहुंची तो पीछे के दरवाजे से भाग गए। इसके बाद अब वीडियो जारी कर बोले है कि तीन-चार दिन में कोर्ट में सरेंडर करेंगे। इससे पहले उन्हें थोड़ा काम है, वो पूरा होना है। अपने बीमार दोस्त से मिलने के बाद स्वंय सरेंडर करेंगे। उन्हें जबरन साजिश कर फंसाया जा रहा है। वीडियो जारी होने के बाद से पटना पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ताकि विधायक को किसी भी परिस्थिति में पकड़ा जा सकें।

    विधायक अनंत के दिल्ली में छिपे होने की मिली सूचना

    पुलिस सूत्रों की मानें, तो विधायक अनंत सिंह अपने सहयोगियों की मदद से दिल्ली में एक गुप्त जगह पर छिपे हुए है। अनंत सिंह की ओर से जारी वीडियो को देखने पर प्रतीत होता है कि किसी फ्लैट में विधायक छिपे है। पटना पुलिस की एक विशेष टीम दिल्ली में भी नजर बनाये हुए है। विधायक का लगातार नंबर ट्रेस किया जा रहा है। ताकि, विधायक का लोकेशन मिल सकें।

    टीवी चैनल पर दिखे अनंत, पुलिस महकमा परेशान

    एक न्यूज चैनल पर अनंत सिंह का रिकॉर्डेड वीडियो टेलीकास्­ट हुआ। इसमें अनंत सिंह ने कहा कि वे बीमार दोस्त को देखने के लिए आए हैं। तीन-चार दिन में पटना स्थित सरकारी आवास पर लौट आएंगे। इसके बाद वह मीडिया से रूबरू होकर अपनी बात रखेंगे, फिर आत्मसमर्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस मकान से एके-47 की बरामदगी की बात कही जा रही है, वहां वे 14 साल से नहीं रह रहे। केयरटेकर सुनील राम की गिरफ्तारी के बारे में अनंत सिंह ने कहा कि वह बीमार इंसान है, उसे पुलिस ने परेशान किया है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि घर की तलाशी गांव के लोगों के सामने क्यों नहीं ली गई? अनंत ने कहा कि पुलिस छोटी-छोटी उपलब्धियों को मीडिया के सामने साझा करती है, फिर इतनी बड़ी कार्रवाई के दौरान पत्रकारों को क्यों अनजान रखा गया? अभी उनके फ्लैट के बाहर अगर कोई हथियार फेंककर चला जाए और पुलिस उसे बरामद कर ले तो फिर वे किस मायने में दोषी होंगे। वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो न्यूज चैनल को अनंत सिंह के दो वीडियो भेजे गए थे। दोनों वीडियो को देखने से स्पष्ट हो रहा है कि वे पटना स्थित उनके आवास पर ही रिकॉर्ड किए गए हैं। एक टीम पटना के भी संभावित स्थानों पर दबिश देने की तैयारी में जुट गई है।

    #Bihar News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
    Next Article चड्डी बनियान गैंग का मास्टर माइंड समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.