Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात श’व, इलाके में सनसनी
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात श’व, इलाके में सनसनी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली स्वर्णरेखा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। रोज की तरह कुछ लोग सुबह टहलने और काम पर जाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। तभी उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी। देखते ही देखते आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सोनारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

    पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

    पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच लग रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को सुरक्षित रखकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है और हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है।

    पहचान के लिए पुलिस की अपील

    सोनारी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, उसके कपड़ों या हुलिये से पहचान बनती हो, तो तुरंत थाना से संपर्क करें। पुलिस ने साफ कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    मौत कैसे हुई, रिपोर्ट का इंतजार

    फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर कोई और मामला। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की जानकारी सीधे थाना को दें।

    Also Read : रांची में बाप-बेटे के साथ मारपीट करने वाले 12 गिरफ्तार, राइफल-पिस्टल और 3 SUV जब्त

    creates sensation in the area Unidentified body found in Swarnarekha river in Jamshedpur इलाके में सनसनी जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बाप-बेटे के साथ मारपीट करने वाले 12 गिरफ्तार, राइफल-पिस्टल और 3 SUV जब्त
    Next Article रांची में 2–3 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय चुनाव सम्मेलन, मतदाता पंजीकरण पर जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.