Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड पुलिस मुख्यालय का सख्त निर्देश : मार्च से पहले SRE योजना की राशि करें खर्च, सात दिन में भेजें रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस मुख्यालय का सख्त निर्देश : मार्च से पहले SRE योजना की राशि करें खर्च, सात दिन में भेजें रिपोर्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्देश जारी हुआ है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के कई जिलों के एसपी को पत्र भेजकर एसआरई योजना के तहत मिली राशि को मार्च 2026 तक हर हाल में खर्च करने को कहा गया है। साथ ही अगर किसी मद में अतिरिक्त राशि की जरूरत है तो उसकी जानकारी 7 दिन के भीतर मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है।

    किन जिलों को भेजा गया पत्र

    यह पत्र चाईबासा, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, खूँटी, सरायकेला, चतरा, गिरिडीह और बोकारो के पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया है। पत्र बीते 28 फरवरी को जारी किया गया है। इससे पहले 20 जनवरी को पुलिस मुख्यालय की ओर से एक पत्र जारी कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसआरई योजना के तहत विभिन्न मदों में आवंटित राशि की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट मांगी गई थी। जिलों की ओर से वह रिपोर्ट मुख्यालय को भेज भी दी गई है।

    मार्च 2026 तक खर्च जरूरी

    पत्र में साफ कहा गया है कि एसआरई योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जो भी राशि अलग-अलग मदों में आवंटित की गई है, उसका उपयोग मार्च 2026 तक कर लेना अनिवार्य है। यदि तय समय तक राशि खर्च नहीं की गई तो आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

    अतिरिक्त राशि की जरूरत हो तो बताएं

    आईजी अभियान एस माइकल राज की ओर से जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी जिले को किसी मद में अतिरिक्त राशि की जरूरत है तो वह 7 दिनों के अंदर विस्तृत प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को भेजे।

    एसआरई योजना क्या है

    एसआरई यानी सिक्योरिटी रिलेटेड एक्सपेंडिचर योजना केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए राशि दी जाती है। इस राशि का उपयोग पुलिस अभियान, सुरक्षा संसाधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर किया जाता है।

    Also Read : होली को लेकर अलर्ट मोड पर लातेहार पुलिस, एडवाइजरी जारी

    Jharkhand Police Headquarters issues strict directive: Spend SRE scheme funds before March submit report within seven days झारखंड पुलिस मुख्यालय का सख्त निर्देश : मार्च से पहले एसआरई योजना की राशि करें खर्च सात दिन में भेजें रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली को लेकर अलर्ट मोड पर लातेहार पुलिस, एडवाइजरी जारी
    Next Article धनबाद के महुदा स्टेशन पर युवक चलती ट्रेन से गिरा, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Latest Posts

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.