Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में मौसम का यू-टर्न, रातों में फिर लौटी ठंड
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न, रातों में फिर लौटी ठंड

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम ने पिछले 24 घंटे में ऐसा पलटा मारा है कि लोग हैरान रह गए हैं। जहां कुछ दिन पहले तक गर्मी धीरे-धीरे पैर पसार रही थी, वहीं अब रात में हल्की सिहरन महसूस होने लगी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में तापमान अचानक गिर गया है।

    रांची में पारा लुढ़का, लोग फिर ढूंढने लगे स्वेटर

    राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री तक गिर गया। दिन में भले ही धूप चुभ रही हो, लेकिन रात होते-होते ठंडी हवा लोगों को फिर से स्वेटर और हल्की जैकेट निकालने पर मजबूर कर रही है। सिर्फ रांची ही नहीं, जमशेदपुर और बोकारो में भी न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री तक नीचे चला गया। देर रात और सुबह-सुबह हल्की ठंड का एहसास साफ महसूस किया जा रहा है। वहीं लोहरदगा जिले में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 4 डिग्री कम है। यहां के लोग भी अचानक बदले मौसम से चौंक गए हैं।

    बंगाल की खाड़ी का असर, बदला मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड पर पड़ रहा है। इस सिस्टम की वजह से असम और आसपास के राज्यों में ज्यादा असर दिख रहा है, लेकिन इसकी ठंडी हवाएं झारखंड तक पहुंच रही हैं। रात के समय हवा में नमी और ठंडक बढ़ने से पारा लुढ़क गया है। यही वजह है कि अचानक मौसम ने यू-टर्न ले लिया।

    मौसम का डबल रोल

    हालांकि दिन के समय धूप अब भी तेज है। देवघर, धनबाद, पाकुड़, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में आज न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी दिन में पसीना और रात में ठंड – मौसम इस समय पूरा “डबल रोल” निभा रहा है।

    होली पर बढ़ेगी गर्मी?

    मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि दोपहर का तापमान 36 डिग्री तक जाने की संभावना है। ऐसे में इस बार होली गर्मी वाली रहने के आसार हैं। फिलहाल लोगों को सलाह दी जा रही है कि मौसम के इस बदलते मिजाज में सेहत का खास ख्याल रखें दिन में हल्के कपड़े और रात में हल्की गर्माहट का इंतजाम जरूर रखें।

    Also Read : TSPC का सब जोनल कमांडर आदिल अंसारी रांची पुलिस के शिकंजे में, लंबे समय से था फरार

    Bay of Bengal low pressure Bokaro cold heat on Holi Jamshedpur weather Jharkhand news Jharkhand weather Jharkhand weather update Lohardaga minimum temperature Ranchi temperature weather department forecast जमशेदपुर मौसम झारखंड न्यूज झारखंड मौसम झारखंड वेदर अपडेट बंगाल की खाड़ी निम्न दबाव बोकारो ठंड मौसम विभाग पूर्वानुमान रांची तापमान लोहरदगा न्यूनतम तापमान होली पर गर्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 28 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article झारखंड नगर निकाय चुनाव : किसने मारी बाजी, किसके सिर सजा ताज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.