Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में मतगणना सेंटर के पास इनोवा और ट्रक की भिड़ंत, ओवरटेक करने की हो रही थी कोशिश
    झारखंड

    रांची में मतगणना सेंटर के पास इनोवा और ट्रक की भिड़ंत, ओवरटेक करने की हो रही थी कोशिश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026Updated:February 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मतगणना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में 48 नगर निकाय चुनावों की मतगणना चल रही है, देखना यह है कि कौन – कौन बाजी मारता है। इसी सियाशी हलचल के बीच आज सुबह काउंटिंग सेंटर के करीब 100 मीटर दूर सड़क पर एक हादसा हो गया। घटना राजधानी रांची में रिंग रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर को काउंटिंग सेंटर की है। जहां सुबह से ही प्रशासनिक गतिविधियां जोरों पर थीं, लेकिन इसी बीच सड़क दुर्घटना ने कुछ देर के लिए हलचल मचा दी।

    मनातू क्षेत्र में इनोवा और ट्रक की जोरदार भिड़ंत

    मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मनातू क्षेत्र के पास हुआ। एक इनोवा कार और तेज रफ्तार ट्रक के बीच सुबह लगभग 9:30 बजे जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक चालक ने आगे चल रही इनोवा को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

    मतगणना केंद्र के पास अफरा – तफरी

    हादसे की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। मतगणना केंद्र के नजदीक यह हादसा क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा – तफरी का माहौल पैदा कर गया। सड़क पर लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक सामान्य कराने में जुट गई।

    प्रशासन ने की मतगणना को सामान्य रखने की पुष्टि

    प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क हादसे के बावजूद मतगणना प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। काउंटिंग अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से जारी है और स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

    Also Read : नगर निकाय चुनाव 2026 : हजारीबाग के कई वार्डों के नतीजे आए सामने

    administration counting of votes election process Innova car jharkhand Municipal Elections police ranchi Road Accident Traffic Jam Transport Nagar truck इनोवा कार चुनाव प्रक्रिया झारखंड ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर ट्रैफिक जाम नगर निकाय चुनाव पुलिस प्रशासन मतगणना रांची सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव 2026 : हजारीबाग के कई वार्डों के नतीजे आए सामने
    Next Article धनबाद नगर निगम चुनाव अपडेट: पार्षद पद के नतीजे घोषित, उर्मिला और विरेंद्र विजयी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.