Ramgarh : रामगढ़ के भदनीनगर ओपी क्षेत्र स्थित सुथरपुर इलाके में बीती देर रात अपराधियों ने एक स्टोन क्रशर परिसर में खड़ी जेसीबी मशीन में आग लगा दी। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।
पुलिस मौके पर, जांच में जुटी
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि आग किसने और क्यों लगाई।
पर्चे में प्रोटेक्शन मनी की मांग
घटना स्थल से पुलिस ने एक पर्चा बरामद किया, जिस पर “JJMP” का नाम लिखा हुआ था। पर्चे में कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि अगर बात नहीं मानी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
Also Read : पाकुड़ नगर परिषद रिजल्ट : वोटों की गिनती जारी, 42 टेबल पर हो रही काउंटिंग

