Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के जरिए तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। 24 फरवरी को जारी अधिसूचना संख्या 55/A के अनुसार रजिस्ट्रार (न्यायिक) मनोज कुमार सिंह को रजिस्ट्रार (विजिलेंस) नियुक्त किया गया है। वे निकेश कुमार सिन्हा का स्थान लेंगे, जो अब तक इस पद पर कार्यरत थे।
इसी दिन जारी अधिसूचना संख्या 56/A के तहत धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बल कृष्ण तिवारी को झारखंड हाईकोर्ट, रांची में रजिस्ट्रार (न्यायिक) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे मनोज कुमार सिंह की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बाद 25 फरवरी को जारी अधिसूचना संख्या 60/A में निकेश कुमार सिन्हा का तबादला करते हुए उन्हें धनबाद का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वे बल कृष्ण तिवारी का स्थान लेंगे। तीनों अधिसूचनाएं न्यायालय के आदेश से रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा द्वारा जारी की गई हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
Also Read : होली को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में DC-SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Also Read : आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: रांची में 8 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार


