Ranchi : राजधानी रांची की दुकानों पर सुधा दूध पीने वाले लोगों के लिए खबर है। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (काम्फेड) ने रांची डेयरी से जारी नोटिस में कहा है कि अब सुधा दूध के दाम बढ़ गए हैं। इसका कारण है – कच्चा दूध, अन्य सामग्री और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। नई कीमतें बुधवार से लागू होंगी। यानी अब दूध खरीदते वक्त आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
सुधा दूध की नई दरें
काम्फेड ने अपने अलग-अलग दूध प्रोडक्ट की नई कीमतें तय की हैं। चलिए एक-एक करके देख लेते हैं :
| उत्पाद | मात्रा | नई कीमत (₹) |
|---|---|---|
| सुधा हेल्दी (TM) | 500 मिलीलीटर | 28 |
| सुधा हेल्दी (TM) | 1000 मिलीलीटर | 55 |
| सुधा हेल्दी (TM) | 6000 मिलीलीटर | 327 |
| सुधा शक्ति (SM) | 500 मिलीलीटर | 31 |
| सुधा शक्ति (SM) | 1000 मिलीलीटर | 61 |
| सुधा शक्ति (SM) | 6000 मिलीलीटर | 363 |
| सुधा गोल्ड (FM) | 500 मिलीलीटर | 34 |
| सुधा गोल्ड (FM) | 1000 मिलीलीटर | 67 |
| सुधा स्मार्ट (DTM) | 180 मिलीलीटर | 10 |
| सुधा स्मार्ट (DTM) | 500 मिलीलीटर | 26 |
डेयरी ने कहा…
काम्फेड के डेयरी प्रबंधन ने कहा है कि ये बढ़ोतरी जरूरी थी, ताकि दूध की क्वालिटी और सप्लाई को बनाए रखा जा सके। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Also Read : शेयर बाजार में जोरदार वापसी, IT और मेटल शेयर चमके

