Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, GDP दोगुनी : वित्त मंत्री
    झारखंड

    झारखंड की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, GDP दोगुनी : वित्त मंत्री

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    GDP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बजट सत्र के दौरान शनिवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2025-26 पेश की। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राज्य की अर्थव्यवस्था ने पिछले कुछ वर्षों में तेज रफ्तार पकड़ी है और 2011-12 के मुकाबले 2024-25 में GDP लगभग दोगुनी हो गई है।

    2011-12 से 2024-25 तक दोगुनी हुई GSDP

    रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिर कीमतों पर झारखंड की GSDP साल 2011-12 में 1,50,918 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर 2024-25 में 3,03,178 करोड़ रुपये हो गई। वहीं नॉमिनल GSDP 5,16,255 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो इस अवधि में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दिखाती है। साल 2024-25 में राज्य की वास्तविक विकास दर 7.02 प्रतिशत रही, जो 6.5 प्रतिशत की राष्ट्रीय औसत दर से अधिक है। यह लगातार चौथा साल है जब राज्य ने 7 प्रतिशत के आसपास या उससे ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की है।

    महामारी के बाद मजबूत रिकवरी

    कोरोना महामारी के बाद झारखंड की अर्थव्यवस्था ने तेजी से वापसी की। 2020-21 से 2024-25 के बीच वास्तविक CAGR 8.4 प्रतिशत रहा। महामारी के साल में राज्य की अर्थव्यवस्था 5.30 प्रतिशत घटी थी, लेकिन यह गिरावट राष्ट्रीय स्तर की 5.8 प्रतिशत गिरावट से कम थी। 2018-19 से 2024-25 के बीच सात सालों में से चार साल झारखंड ने राष्ट्रीय विकास दर से बेहतर प्रदर्शन किया।

    आने वाले वर्षों का अनुमान

    आर्थिक सर्वे के मुताबिक, स्थिर कीमतों पर राज्य की GSDP 2025-26 में 3,21,892 करोड़ रुपये और 2026-27 में 3,41,064 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। यानी विकास दर क्रमशः 6.17 प्रतिशत और 5.96 प्रतिशत रह सकती है। वर्तमान कीमतों पर GSDP 2025-26 में 5.6 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकती है और 2026-27 में 6.1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचने की संभावना है। हालांकि विकास दर 7 प्रतिशत से घटकर करीब 6 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है, जिसे महामारी के बाद की तेज रिकवरी से अब स्थायी और संतुलित विकास की ओर बढ़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

    प्रति व्यक्ति आय पहली बार 1 लाख के पार

    राज्य की प्रति व्यक्ति आय ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। 2024-25 में वर्तमान मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय 1,16,663 रुपये तक पहुंच गई, जो पहली बार 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। वास्तविक प्रति व्यक्ति आय 68,357 रुपये हो गई है, जो 2011-12 के मुकाबले 65.7 प्रतिशत ज्यादा है। अनुमान है कि 2025-26 में यह 71,944 रुपये और 2026-27 में 75,670 रुपये तक पहुंच सकती है। वर्तमान मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय 2026-27 तक 1,35,195 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

    राष्ट्रीय औसत के साथ तालमेल

    रिपोर्ट के अनुसार, 2016-17 से झारखंड की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के लगभग 60 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। इसका मतलब है कि राज्य की आय वृद्धि राष्ट्रीय स्तर के साथ तालमेल में चल रही है।

    महंगाई में राहत

    मुद्रास्फीति के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है। 2024-25 में औसत महंगाई दर करीब 4 प्रतिशत रही, जो 2023 के 6 प्रतिशत से कम है। कोर मुद्रास्फीति 2.5 से 3 प्रतिशत के बीच रही, जो RBI के लक्ष्य के भीतर है। ग्रामीण और शहरी महंगाई के बीच का अंतर भी लगभग खत्म हो गया है। नॉमिनल प्रति व्यक्ति आय में 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी और 4 प्रतिशत की महंगाई दर को देखते हुए वास्तविक आय में करीब 5.3 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जो लोगों की क्रय शक्ति बढ़ने का संकेत देती है।

    Also Read : पलामू में जया प्रदा का जोरदार रोड शो, अरुणा शंकर के पक्ष में वोट करने की अपील

    1 16 2026-27 Economic Projection 2026-27 आर्थिक अनुमान 6 लाख करोड़ अर्थव्यवस्था अनुमान 663 663 रुपये आय better performance than national average CAGR 8.4 percent Core Inflation Economic Growth Rate 7.02 percent Finance Minister Radha Krishna Kishore GSDP Income Rs 1 Industry Vs Services Inflation Rate 4 percent Jharkhand Assembly Jharkhand Economic Survey 2025-26 Jharkhand Economy Update Per Capita Income crosses Rs 1 lakh Post-pandemic Recovery RBI Target Real Income Growth Rs 6 lakh crore Economy Projection Rural Urban Inflation Gap Services Sector Largest Sector State GDP doubles आरबीआई लक्ष्य आर्थिक विकास दर 7.02 प्रतिशत उद्योग बनाम सेवाएं कोर मुद्रास्फीति ग्रामीण शहरी महंगाई अंतर जीएसडीपी झारखंड अर्थव्यवस्था अपडेट झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 झारखंड विधानसभा प्रति व्यक्ति आय 1 लाख पार महंगाई दर 4 प्रतिशत महामारी के बाद रिकवरी राज्य की जीडीपी दोगुनी राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन वास्तविक आय वृद्धि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सीएजीआर 8.4 प्रतिशत सेवा क्षेत्र सबसे बड़ा सेक्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में जया प्रदा का जोरदार रोड शो, अरुणा शंकर के पक्ष में वोट करने की अपील
    Next Article रिश्वत कांड में ACB का शिकंजा, एक महीने से फरार SI गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.