Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 9:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में गुजरात एटीएस की टीम ने की कार्रवाई, डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में गुजरात एटीएस की टीम ने की कार्रवाई, डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के जमशेदपुर में अपनी पहचान छिपाकर लंबे समय से रह रहे डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी को गुजरात एटीएस की टीम ने दबोच लिया है। गिरफ्तार अब्दुल जमशेदपुर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर छिपा हुआ था। वह मुंबई में हुए बम ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता भी है। इतने लंबे समय से वह जमशेदपुर में था, लेकिन किसी को भी भनक तक नहीं लगी। गुजरात एटीएस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात कार्रवाई की। हालांकि, इससे पूर्व एटीएस की टीम ने पूरी तरह से रेकी कर लिया था। जमशेदपुर को अब्दुल माजिद ने सुरक्षित शरणस्थली बनाया और यहाँ से कोलकाता, ओडिशा समेत कई अन्य जगहों पर मूवमेंट करता था।

    24 वर्ष से फरार चल रहा था अब्दुल माजिद कुट्टी
    दाऊद इब्राहिम का करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी पिछले 24 साल से फरार था। 1996 में अब्दुल माजिद के खिलाफ करीब 106 पिस्तौल, 750 कारतूस और करीब 4 किलो आरडीएक्स जुटाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस दाऊद के करीबी की तलाश कर रही थी लेकिन इससे पहले पुलिस माजिद कुट्टी तक पहुंच पाती, वो फरार हो गया। इसके बाद 24 सालों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जबकि उसके एक साथी को तभी गिरफ्तार कर लिया गया था। गुजरात एटीएस को अब्दुल माजिद कुट्टी की तलाश 1997 में गणतंत्र दिवस के मौके पर गुजरात और महाराष्ट्र में बम विस्फोट करने के लिए 1996 में भेजे गए विस्फोटकों के मामले में थी। उस समय बम ब्लास्ट कराने के लिए विस्फोटक पाकिस्तानी एजेंसी के इशारे पर दाऊद इब्राहिम ने भेजे थे।

    कमाल के नाम से पिछले डेढ़ साल से रह रहा था जमशेदपुर में
    जमशेदपुर में वह कमाल के नाम से पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बनाकर रह रहा था। माजिद जब एक डेढ़ साल पहले मलेशिया से आकर जमशेदपुर के मानगो में रह रहा था तब गुजरात एटीएस को हाल ही में पक्की जानकारी मिली। इसके बाद एटीएस ने जमशेदपुर एसएसपी की मदद से माजिद को गिरफ्तार किया।
    गुजरात एटीएस इसे बहुत बड़ी उपलब्धि मान रही है ऐसा माना जा रहा है कि माजिद के पकड़ में आने के बाद दाऊद के भी कई राज अब खुल सकेंगे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 लाख का इनामी नक्सली सुधीर किस्कू गिरफ्तार, पाकुड के तत्कालीन एसपी की हत्या में था शामिल
    Next Article चतरा डीडीसी आवास की चाहरदीवारी पर उग्रवादियों ने चिपकाया पोस्टर, पुलिस व सीसीएल प्रबंधन को बनाया निशाना

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 12 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मॉनसून

    August 9, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025
    Latest Posts

    RRB ने पैरा-मेडिकल पदों पर भर्ती के लिए नोटिस किया जारी 

    August 9, 2025

    झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 12 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मॉनसून

    August 9, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 09 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 9, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.