Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुशील श्रीवास्तव ह’त्याकांड में 11 साल बाद पलटा फैसला, उम्रकैद काट रहे पांच दोषियों की रिहाई का आदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    सुशील श्रीवास्तव ह’त्याकांड में 11 साल बाद पलटा फैसला, उम्रकैद काट रहे पांच दोषियों की रिहाई का आदेश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उनके साथियों की हत्या मामले में पांच सजायाफ्ताओं को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ हजारीबाग की निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को पलटते हुए पांचों को रिहा करने का आदेश दे दिया है।

    हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने विकास तिवारी, संतोष पांडे, विशाल कुमार सिंह, राहुल देव पांडे और दिलीप साव की अपील स्वीकार कर ली। अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश तुरंत जारी किया। सजायाफ्ताओं की ओर से अधिवक्ता शिकरवार ने कोर्ट में उनका पक्ष रखा था। इससे पहले खंडपीठ ने पूरी सुनवाई कर निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

    हजारीबाग कोर्ट ने दी थी आजीवन सजा

    ये मामला हजारीबाग सदर कांड संख्या 610/2015 से जुड़ा है। हजारीबाग सिविल कोर्ट ने वर्ष 2020 में सभी पांचों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अलग-अलग धाराओं के तहत उन्हें जुर्माने भी लगाए गए थे। कुल सात लोग इस मामले में आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से पांच दोषी पाए गए थे। एक आरोपी शंभू तिवारी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था।

    2015 में हुई थी सुशील श्रीवास्तव की हत्या

    यह मामला 2 जून 2015 का है। उस दिन सुबह 11 बजे गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उनके दो अन्य साथियों को जेपी कारागार से पेशी के लिए हजारीबाग सिविल कोर्ट लाया गया था। जैसे ही सुशील कोर्ट पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर और उनके साथियों पर AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी में सुशील श्रीवास्तव, ग्यास खान और कमाल खान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    Also Read : गैस मंत्रालय का बड़ा लक्ष्य: हर घर सुरक्षित, हर रसोई वेंटिलेटेड

    AK-47 firing AK-47 गोलीबारी crime cases criminal released Dilip Saw Gangster Sushil Srivastava Hazaribagh Court Hazaribagh murder case jharkhand crime news Jharkhand high court life imprisonment Rahul Dev Pandey Release Santosh Pandey Vikas Tiwari Vishal Kumar Singh अपराध मामले अपराधी रिहा आजीवन कारावास गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव झारखंड अपराध खबर झारखंड हाईकोर्ट दिलीप साव राहुल देव पांडे रिहाई विकास तिवारी विशाल कुमार सिंह संतोष पांडे हजारीबाग कोर्ट हजारीबाग हत्याकांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपार्षद प्रत्याशी के कार्यालय पर पुलिस का लाठीचार्ज, तीन समर्थक हुए घायल
    Next Article जामताड़ा में श्रीमद् भागवत कथा और चंडी यज्ञ का भव्य शुभारंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, पूछा – छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: रेलवे का खजाना भरता है झारखंड, पर हिसाब मांगने पर गोल कर गई सरकार

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: वन महोत्सव में बोले हेमंत सोरेन- पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026

    राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, पूछा – छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

    August 12, 2026

    खबरें संसद की: रेलवे का खजाना भरता है झारखंड, पर हिसाब मांगने पर गोल कर गई सरकार

    August 12, 2026

    झारखंड: वन महोत्सव में बोले हेमंत सोरेन- पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

    August 11, 2026

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.