Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 8:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा में माओवादियों का आधा दर्जन स्थानों पर पोस्टरबाजी, मंत्रियों, नेताओं और अधिकारियों को बताया चोर
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में माओवादियों का आधा दर्जन स्थानों पर पोस्टरबाजी, मंत्रियों, नेताओं और अधिकारियों को बताया चोर

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चतरा। जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर दहशत फैला दिया है। सदर थाना क्षेत्र के चतरा रांची मुख्य पथ एनएच 99 पर स्थित बधार भगवनिया गांव में आधा दर्जन स्थानों पर माओवादियों के नाम पर पोस्टरबाजी की गई है। पोस्टर के माध्यम से बधार के पंचायत समिति सदस्य के पति सह सामाजिक कार्यकर्ता उमा साव और राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव अब्दुल्लाह अंसारी को बिचौलिया गिरी छोड़ने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें वोट के नाम पर ग्रामीणों को डराने धमकाने की आदतों से बाज आने की चेतावनी भी दी गई है।

    चेतावनी में कहा गया है कि मंत्रियों, नेताओं, विधायकों और अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीण जनता को प्रताड़ित करना बंद नहीं करते हैं तो नए साल में 6 इंच छोटा कर परिवार से दूर भेज दिया जाएगा। पर्चा में नक्सलियों ने मंत्री, विधायक, नेता और अधिकारियों को भी चोर बताया है। साथ ही पूंजीपतियों को भी होश में आने की बात कही है। लंबे अरसे के बाद इलाके में माओवादी दस्तक से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ एसडीपीओ और थाना प्रभारीे पहुंचकर सभी पर्चा को बरामद कर मामले की जांच में जुट गए हैं।

    हालांकि, पोस्टरबाजी की घटना को स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं. पोस्टर में जिन लोगों का जिक्र किया गया है, उनका मानना है कि लंबे अरसे से गांव में चल रहे भूमि विवाद को लेकर असामाजिक तत्वों की ओर से पोस्टरबाजी की गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर मामले की पड़ताल कर रही है।

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू पुलिस की पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, झारखंड के रास्ते उत्तर प्रदेश से बंगाल जा रही 19 गाड़ी पशु जब्त, 25 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार
    Next Article जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर , दो जवान घायल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 12 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मॉनसून

    August 9, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 12 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मॉनसून

    August 9, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 09 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 9, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.