Ranchi : रांची के रातु थाना क्षेत्र के तिलता ब्रिज के पास शनिवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।
मानसिक रूप से कमजोर नजर आए
पुलिस के अनुसार मृतक पुरुष की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि वह मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा था। उसके पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं।
पुलिस ने नागरिकों से की अपील
रातु पुलिस ने इलाके के लोगों से अपील की है कि अगर किसी को यह व्यक्ति पहचान में आता है, तो वे तुरंत थाना पहुंचकर सूचना दें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारण का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Also Read : अबकी बार 60% पार… वोट बढ़ाने को रांची प्रशासन का मेगा प्लान तैयार


