Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»गुमला के कांटासारू गांव में कुएं से मिली लापता बुजुर्ग महिला की ला’श, पुलिस जुटी जांच में
    गुमला

    गुमला के कांटासारू गांव में कुएं से मिली लापता बुजुर्ग महिला की ला’श, पुलिस जुटी जांच में

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला थाना क्षेत्र के कांटासारू गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दुतिया उरांइन का शव गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। वह पिछले दो दिनों से लापता थीं। शव मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

    बुधवार सुबह घर से निकलीं, फिर नहीं लौटीं

    मृतका के पुत्र किशोर उरांव ने बताया कि उनकी मां बुधवार सुबह घर से निकली थीं। परिवार वालों को लगा कि वह रोज की तरह शौच के लिए खेत की ओर गई होंगी और थोड़ी देर में वापस आ जाएंगी। लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद आसपास के खेतों और गांव में उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    कुएं में तैरता मिला शव

    गुरुवार दोपहर गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी कि खेत की तरफ स्थित मंगरा नागाशिया के कुएं में एक महिला का शव ऊपर तैरता दिख रहा है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान दुतिया उरांइन के रूप में हुई। यह देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना तुरंत गुमला थाना को दी गई। गुरुवार शाम को थाना से अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला के शव गृह में रखवाया।

    शुक्रवार सुबह एएसआई विनय कुमार महतो ने सदर अस्पताल पहुंचकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात

    परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दुतिया उरांइन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या फिर कोई और वजह। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ सके।

    Also Read : गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने को रौंदा, मौके पर मौ’त, चालक गिरफ्तार

    Crime news Gumla News hindi news Jharkhand news Latest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछात्रा की संदिग्ध मौ’त से सुलगा फुलवारीशरीफ,आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
    Next Article पलामू पुलिस का बड़ा छापा : 875 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026
    Latest Posts

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026

    राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

    June 10, 2026

    ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.