Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार : अब गरीबों को रात में नहीं रहना पड़ेगा फूटपाथ पर, आश्रय गृह में मिलेगा असहायों को आश्रय
    झारखंड

    लातेहार : अब गरीबों को रात में नहीं रहना पड़ेगा फूटपाथ पर, आश्रय गृह में मिलेगा असहायों को आश्रय

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • ठंड से बचाव को  लेकर उपायुक्त ने की पहल

    लातेहार : उपायुक्त अबु इमरान गरीब,असहाय,वृद्ध एवं जरूरतमंदों को ठंड से बचाने को लेकर पूरी तहर से संवेदनशील है। उपायुक्त श्री इमरान जहां रात में शहर का भ्रमण कर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया,वही ठंड से बचाव को लेकर स्लीपिंग बैंग का भी वितरण किया है। उपायुक्त श्री इमरान ने शहर या ग्रामीण क्षेत्रों में बिना छत के जीवन बसर करने वालों को ठंड से बचाव को लेकर लातेहार रेलवे स्टेशन के डुरूआ स्थित आश्रय गृह में रहने की व्यवस्था की है। जिससे फूटपाथ पर रहने वाले व्यक्तियों को ठंड से बचाव किया जा सके।

    फूटपाथ पर रहने वाले व्यक्तियों को रात में मिलेगा ठौर

    उपायुक्त अबु इमरान ने अपने पदस्थापना के बाद  कहा था कि ठंड से किसी मौत नहीं हो। जिसको लेकर उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने को लेकर पहल की गई। सबसे पहले जहां गरीबों एवं असहायों को कंबल दिया गया वही स्लीपिंग बैंग देकर ठंड से निजात का इंतजाम किया। वही उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा डुरूआ में नगर पंचायत के बनाए गए आश्रय गृह में फुटपाथ पर रहने वाले असहायों को रखने की व्यवस्था की है। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को ठंड से बचाव को लेकर निर्देशित भी किया है।

    आश्रय गृह में हीटर एवं  गीजर की भी है व्यवस्था

     आश्रय गृह में ठंड से बचाव को लेकर हीटर एवं गीजर की भी व्यवस्था की गई है ताकि  आश्रय गृह में रहने वाले व्यक्तियों को ठंड से पूरी तरह से सुरक्षित रखा जा सके।

    असहायों एवं जरूरतमंद के प्रति बने संवेदनशील

    उपायुक्त अबु इमरान ने जिले में पड़ रहे बेतहासा  ठंड को देखते हुए जिलेवासियों से गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की है। उपायुक्त श्री इमरान ने जिले के पदाधिकारियों, समाजसेवी,पंचायत प्रतिनिधियों, समेत आमजनों से अपील की है  ठंड से बेहाल व्यक्तियों को चिन्हित  कर तत्काल जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें ताकि प्रशासन के द्वारा उन्हें तत्काल राहत पहुंचाया जा सके। उन्होंने पूरे संवेदनशील होकर ऐसे व्यक्तियों के प्रति कार्य करने की अपील की है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक का शव बरामद, गला रेतकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article धनबाद : ऑटो हड़ताल से थम गई शहर की रफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    Latest Posts

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.