Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गिरिडीह में तमिलनाडु CID ने मारा छापा, करोड़ों के घोटाले का फरार आरोपी गिरफ्तार
    गिरिडीह

    गिरिडीह में तमिलनाडु CID ने मारा छापा, करोड़ों के घोटाले का फरार आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र से तमिलनाडु CID की टीम ने कई करोड़ रुपए के कथित घोटाले के आरोपी गुलशन दराद को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। मिर्जागंज में छापेमारी कर हिरासत में लिया CID की टीम मिर्जागंज स्थित गुलशन के घर पहुंची और वहां छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोयंबटूर (तमिलनाडु) ले जाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार गुलशन दराद और उसके 5-6 सहयोगियों के खिलाफ कोयंबटूर में बड़े वित्तीय घोटाले का मामला दर्ज है। गुलशन वहां एक टूरिज्म कंपनी चलाता था। जनवरी 2026 में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और तभी से वह फरार था।

    तमिलनाडु पुलिस ने की थी तलाश

    इस घोटाले के आरोपी को पकड़ने के लिए तमिलनाडु पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में मंगलवार को सीआईडी की टीम गिरिडीह पहुंची और जमुआ तक कार्रवाई को आगे बढ़ाया। सीआईडी ने जमुआ पुलिस को बताया कि गुलशन और उसके आधा दर्जन सहयोगियों के खिलाफ कृष्णागिरी (तमिलनाडु) में मामला दर्ज है। इसकी जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को भी दी गई।

    जमुआ पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

    एसपी के निर्देश पर जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव की टीम ने कोयंबटूर पुलिस के साथ मिलकर गुलशन के घर पहुंचकर गिरफ्तारी को अंजाम दिया। आरोपी के परिवार का कहना है कि गुलशन लंबे समय से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ा है और इसे साजिश के तहत फंसाने की कोशिश बताया जा रहा है।

    सीआईडी ने मामला अपने हाथ में लिया

    गुलशन की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु CID ने उसे अपने साथ कोयंबटूर ले जाकर जांच शुरू कर दी है। जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने भी इस गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि आरोपी कोयंबटूर में बड़ी रकम के घोटाले में फंसा हुआ है। सीआईडी फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

    Also Read : गिरिडीह में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, छापेमारी जारी

    absconding accused arrested big amount scam Coimbatore financial scam Giridih Gulshan Darad investigation Jamua police station Krishnagiri Mirzaganj police action Tamil Nadu CID tourism business transit remand कृष्णागिरी कोयंबटूर गिरफ्तार गिरिडीह गुलशन दराद जमुआ थाना जांच पड़ताल ट्रांजिट रिमांड तमिलनाडु सीआईडी पर्यटन व्यवसाय पुलिस कार्रवाई फरार आरोपी बड़ी रकम का घोटाला मिर्जागंज वित्तीय घोटाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाले रंग की खड़ी स्कॉर्पियो के भीतर झांकी पुलिस तो हुआ बड़े ‘खेल’ का खुलासा… जानें क्या
    Next Article पैरों की फटी एड़ियों से हैं परेशान? जानें मुलायम रखने के आसान तरीके

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026
    झारखंड

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026

    रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 11, 2026

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.