Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 6:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खुले पहाड़ पर नास्ता करने की तैयारी में था 15 लाख का कुख्यात इनामी नक्सली जिदन गुड़िया पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक-47 व जिंदा गोली समेत कई सामान बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    खुले पहाड़ पर नास्ता करने की तैयारी में था 15 लाख का कुख्यात इनामी नक्सली जिदन गुड़िया पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक-47 व जिंदा गोली समेत कई सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना अंतर्गत कोयोंगसार गांव में सोमवार की सुबह खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खूंटी पुलिस ने मुठभेड़ में 15 लाख का कुख्यात इनामी नक्सली को मार गिराया है। हुंआ यू की सुबह करीब 9 बजे कुख्यात 15 लाख का इनामी नक्सली जिदन गुड़िया दस्ते के सदस्यों के साथ ढुस्का और सब्जी नास्ता करने की तैयारी में था कि अचानक सीआरपीएफ की अल्फा और फॉक्स टीम ने चारों तरफ से घेर लिया। अचानक पुलिस टीम को सामने देख जिदन नास्ता छोड़कर एक-47 से गोली चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद सीआरपीएफ की टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। करीब 5 से 10 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जिसमें जिदन गुड़िया को एक गोली सीने में और दूसरी गोली पैर में लगी। गोली लगने के उपरांत ही जिदन गुड़िया ढेर हो गया। जिदन को गोली लगने के बाद दस्ते के अन्य सदस्य जंगल का फायदा उठा कर मौके से भाग गए। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों को भी हल्की चोटें आयी है। मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया गया।

    जिसमें पुलिस ने जिदन के पास से एक-47, करीब 50 राउंड से ज्यादा जिंदा गोली, 10 पीस मोबाइल, करीब 60 अलग-अलग कंपनी का सिम, नगद रुपया, प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाला सामान और कई अन्य सामग्री शामिल है। इधर, खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि जिदन गुड़िया के मारे जाने के बाद पीएलएफआई को बड़ा झटका लगा है। जिदन के साथ करीब 6 से 7 सदस्य और भी थे, जो मुठभेड़ के बाद भागे है। उनकी भी जंगल में खोज चल रही है। जिदन के मारे जाने के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत कम हुआ है। आगे भी नक्सलियों के खिलाफ यह करवाई जारी रहेगी।

    पीएलएफआई नक्सली संगठन नहीं, बल्कि आपराधिक संगठन है : डीजीपी
    झारखंड के डीजीपी एमबी राव ने कहा कि पीएलएफआई को नक्सली संगठन नहीं मानते हैं। उनके अनुसार यह एक आपराधिक संगठन है, जो अपराधियों की तरह का घटनाओं को अंजाम देता है। इनका कोई भी इथीकिस नहीं है। उन्होंने बताया कि हाल में ही जिदन गुड़िया के इनामी पोस्टर को गांव गांव में जारी किया गया था। इसका फायदा मिला और हमें बेहद गुप्त रूप से जिदेन के बारे में जानकारी मिली , जिसके बाद पुलिस वालों ने उसके खोज  में ऑपरेशन चलाया। पुलिस को देखते ही जिदेन और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी ,जिसमे जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। उन्होंने कहा कि खूंटी पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने बहुत ही बेहतर काम किया है। आज की संयुक्त कार्रवाई में एक आतंक को खत्म कर दिया है। जिदन गुड़िया पर 15 लाख का इनाम था और वह इनाम मुठभेड़ में शामिल अधिकारियों और जवानों के बीच बांटा जाएगा।

    सुप्रीमो दिनेश गोप के बाद संगठन में दूसरा स्थान था जिदन गुड़िया का

    पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के बाद संगठन में जिदेन का दूसरा स्‍थान था। खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, चाईबासा जिले में वह आतंक का पर्याय था। उसकी मौत से संगठन को बड़ा झटका लगा है वहीं पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है। जिदन पर  हत्‍या, अपहरण, लेवी, रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज है।

    जिदन गुड़िया के मारे जाने के बाद डीजीपी एमवी राव ने पीएलएफआई संगठन के बचे दूसरे उग्रवादियों को चेतावनी दी है कि वह जल्द से जल्द पुलिस के सामने हथियार डाल दें नहीं तो उनका भी हाल जिदेन के जैसा ही होगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article48 घंटे के अंदर तीन हत्याओं से राजधानी में सनसनी, जमीन विवाद में फिर हुई हत्या
    Next Article कोचिंग खुलवाने को लेकर जेसीए के बैनर तले शिक्षक उतरे सड़को पर, लालपुर से न्यूक्लियस मॉल तक किया पैदल मार्च

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.