Ranchi : झारखंड में DMFT फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि झारखंड में DMFT फंड की लूट और गड़बड़ी पर अब संज्ञान लिया जा रहा है।
झारखंड में DMFT फंड की लूट और दुरुपयोग की घटनाओं पर संज्ञान लेने के लिए केंद्र सरकार का आभार!
खनन प्रभावित क्षेत्रों में गरीब जनता के फेफड़े धूल फांकने और प्रदुषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, जबकि DMFT फंड के पैसे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संरक्षण में कई जिलों के डीसी…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) February 9, 2026
“गरीब धूल खा रहे, अफसर ऐश कर रहे”
बाबूलाल मरांडी ने अपने बयान में कहा कि खनन प्रभावित इलाकों में रहने वाले गरीब लोग आज भी धूल और प्रदूषण के बीच सांस लेने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर DMFT फंड का पैसा सीएम हेमंत सोरेन के संरक्षण में जिलों के डीसी अपने बंगले चमकाने, डाक बंगला बनवाने और जिम तैयार कराने में खर्च कर रहे हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य बताया।
“DMFT का पैसा सजावट और जिम के लिए नहीं”
उन्होंने कहा कि सरकार पहले से ही डीसी और अधिकारियों को अच्छा वेतन और सभी जरूरी सुविधाएं देती है। ऐसे में DMFT जैसे फंड, जो खनन प्रभावित इलाकों के विकास और लोगों की मदद के लिए हैं, उनका इस्तेमाल बंगले सजाने या जिम बनाने में करना सीधा अपराध है।
सीएम और अधिकारियों से हिसाब मांगने की बात
बाबूलाल मरांडी ने साफ कहा कि DMFT फंड का दुरुपयोग करने वाले सीएम हेमंत सोरेन और इससे जुड़े सभी अधिकारियों को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को सजा भी भुगतनी पड़ेगी।
Also Read : सियासी जंग: राबड़ी ने CM से मांगा इस्तीफा, नीतीश ने दिया करारा जवाब


