Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सैकड़ों लोगों ने थामा आजसू का दामन, सुदेश बोले- राज्य के नवनिर्माण में आगे आएं युवा
    जोहार ब्रेकिंग

    सैकड़ों लोगों ने थामा आजसू का दामन, सुदेश बोले- राज्य के नवनिर्माण में आगे आएं युवा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आजसू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के खटंगा, खेलगांव में रविवार को आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

    झारखंड की दिशा बदलने की जरूरत

    मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड अपने असली मकसद से भटक गया है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से भरपूर होने के बावजूद राज्य की पहचान “लेबर स्टेट” के रूप में बनती जा रही है, जो चिंता की बात है। उनके मुताबिक, यहां के युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं, जबकि संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य की बागडोर युवा अपने हाथों में लें। अगर युवा आगे आएंगे तो झारखंड को फिर से सही दिशा और गति मिल सकती है।

    संगठन को मजबूत कर रहे युवा

    सुदेश महतो ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा आजसू से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सिर्फ राजनीति देखने या सुनने तक सीमित न रहें, बल्कि सक्रिय रूप से हिस्सा लें। उन्होंने कहा, “राज्य का नवनिर्माण किसी एक व्यक्ति से नहीं होगा। इसके लिए सबको मिलकर काम करना होगा। अगर हम एकजुट रहें, तो झारखंड को नई पहचान दिला सकते हैं।”

    कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक गदाधर महतो और रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में नए सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और राज्य के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

    Also Read : ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू, मेहंदी-हल्दी से गूंजा परिसर

    "Young people should come forward in the reconstruction of the state." Hundreds of people joined AJSU today; Sudesh Mahto said आजसू सुदेश बोले- राज्य के नवनिर्माण में आगे आएं युवा सैकड़ों लोगों ने थामा आजसू का दामन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू, मेहंदी-हल्दी से गूंजा परिसर
    Next Article एसटी/एससी थाना प्रभारी पर आरोप निराधार, बिना जांच कार्रवाई हुई तो कड़ा कदम : पुलिस एसोसिएशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.