Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा : क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को जमशेदपुर से उठाया
    झारखंड

    आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा : क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को जमशेदपुर से उठाया

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्राइम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई कपाली थाना क्षेत्र के पास अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप स्थित एक घर में की गई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवकों से पूछताछ की गई और उनकी भूमिका की जांच की गई। हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

    अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की खबर के बाद अलर्ट

    जमशेदपुर में अचानक से सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है क्योंकि खुफिया जानकारी मिली है कि शहर में कुछ अंतरराष्ट्रीय आतंकी सक्रिय हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यहां मौजूद स्लीपर सेल के कुछ लोग पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुके हैं। इस सूचना के बाद इंटरपोल ने शहर के आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दी है। अब उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज कर दी गई है।

    स्लीपर सेल का नेटवर्क सक्रिय

    सूत्रों का कहना है कि मोहम्मद अर्शियान का भाई, मोहम्मद जीशान, भी इसी नेटवर्क से जुड़ा है और फिलहाल दिल्ली की एक जेल में बंद है। पूछताछ में कई ऐसे खुलासे हुए हैं जो बताते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में स्लीपर सेल सक्रिय हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर में कम से कम 18 ऐसे स्लीपर सेल सक्रिय हैं। इनका सीधा संपर्क पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से है।

    सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी

    इस खबर के बाद जमशेदपुर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। शहर के प्रमुख इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    Also Read : भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील : किसानों की सुरक्षा, उद्योगों को बड़ा फायदा

    Crime Branch Delhi Police intelligence information International Terrorist jamshedpur Pakistani Handlers Red Corner Notice Security Alert sleeper cell Special Cell terrorism terrorist activity अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी आतंकवाद आतंकी गतिविधि क्राइम ब्रांच खुफिया जानकारी जमशेदपुर दिल्ली पुलिस पाकिस्तान हैंडलर्स रेड कॉर्नर नोटिस सुरक्षा अलर्ट स्पेशल सेल स्लीपर सेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील : किसानों की सुरक्षा, उद्योगों को बड़ा फायदा
    Next Article कोडरमा में 10 बच्चे लापता, गांव में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.