Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jun, 2026 ♦ 9:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»बच्चों से भरी स्कूल वन सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, फिर…
    गिरिडीह

    बच्चों से भरी स्कूल वन सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, फिर…

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वैन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह गांधी मैदान के समीप पीसीसी सड़क पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की स्कूल वैन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वैन में करीब 10 बच्चे सवार थे।

    घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। इस हादसे में तीन बच्चों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिसरी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। घायल बच्चों की पहचान 12 साल की मुस्कान कुमारी (पिता–गणेश पासवान), 8 साल का बिपिन सिंह (पिता–शारदा सिंह) और 10 साल की मरिता बेसरा के रूप में हुई है। सभी बच्चे तिसरी के बुटवरिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

    परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल वैन (रजिस्ट्रेशन संख्या JH10BT3853) प्रतिदिन की तरह बुटवरिया से बच्चों को लेकर तेज गति से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान नवनिर्मित पीसीसी सड़क के मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन गड्ढे में पलट गया। परिजनों का आरोप है कि पहले भी चालक को तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की चेतावनी दी गई थी।

    ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए सड़क किनारे गड्ढे भरे नहीं जाने को भी जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उन्होंने चालक के अप्रशिक्षित होने और उसके पास फर्जी या वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने का भी आरोप लगाया है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

    बताया जा रहा है कि जब उक्त स्कूल वैन की जानकारी एम-परिवहन पोर्टल पर खंगाली गई, तो वाहन का फिटनेस 28 मार्च 2021 तक ही वैध पाया गया, जबकि वाहन का बीमा 25 मार्च 2020 को ही समाप्त हो चुका था।

    गौरतलब है कि इस विद्यालय से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी स्कूल में एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया था, जिसकी जांच विभाग द्वारा की जा चुकी है। घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने स्कूल प्रबंधन तथा प्रशासन से स्कूल वाहनों की नियमित जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : देवघर में पुलिया के नीचे युवक का श’व बरामद, हत्या की आशंका

    children injured Giridih local villagers help Primary Health Center Road Accident road mishap road safety school safety school van accident speeding vehicle Tisri Ujjwal Public School van overturned in a ditch उज्ज्वल पब्लिक स्कूल गड्ढे में पलटी वैन गिरिडीह तिसरी तेज रफ्तार वाहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बच्चे घायल सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सड़क हादसा स्कूल वैन दुर्घटना स्कूल सुरक्षा स्थानीय ग्रामीण मदद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के युवक की देवघर में मिली ला’श, कुछ परिचित लोग बुलाकर ले गए थे घर से
    Next Article जामताड़ा के 11 छात्रों का BSF, CISF और CRPF में चयन, DC ने किया सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल

    June 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    June 5, 2026
    क्राइम

    चाईबासा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Latest Posts

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल

    June 5, 2026

    पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    June 5, 2026

    चाईबासा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

    June 5, 2026

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026

    राज्यसभा सीटों को लेकर गठबंधन में खींचतान, झामुमो ने दिखाए तेवर

    June 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.