Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निगम चुनाव नहीं लड़ेंगे जुगल किशोर, पूनम को दिया समर्थन
    जोहार ब्रेकिंग

    निगम चुनाव नहीं लड़ेंगे जुगल किशोर, पूनम को दिया समर्थन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जुगल किशोर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : रामनवमी कमिटी मेदिनीनगर के अध्यक्ष जुगल किशोर ने नगर निगम चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। शारीरिक रूप से फिट नहीं रहने और झामुमो आलाकमान के निर्देश पर उन्होंने यह निर्णय लिया। बुधवार को नावाटोली स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्‍होंने औपचारिक ऐलान किया। उन्होंने इस चुनाव में झामुमो समर्थित उम्मीदवार पूनम सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया है। जुगल किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वे उसके साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे और आने वाले चुनाव में पूनम सिंह के समर्थन में पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

    मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने जुगल किशोर के इस निर्णय को समर्पण का प्रतीक बताते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि जुगल किशोर का यह कदम पार्टी और संगठन के लिए प्रेरणादायी है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। महापौर पद की प्रत्याशी पूनम सिंह ने पार्टी नेतृत्व और जुगल किशोर से मिले समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने और मेदिनीनगर के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगी। मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, रामनाथ चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Also Read : स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर उलेमाओं में रोष, कहा- भाषा पर नियंत्रण रखें, बार-बार की बेज्जती बर्दाश्त नहीं

    Jugal Kishore will not contest the municipal elections; he has given his support to Poonam. जुगल किशोर निगम चुनाव नहीं लड़ेंगे जुगल किशोर पूनम को दिया समर्थन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री के बयान पर उलेमाओं में रोष, कहा- भाषा पर नियंत्रण रखें, बार-बार की बेज्जती बर्दाश्त नहीं
    Next Article अदाणी के लाइट इंडिया प्रोजेक्ट से बढ़ रहा काम और कमाई का मौका

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.