Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 3:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चंदवा में पुलिस-टीपीसी के बीच मुठभेड़ में एक कमांडर रैंक के नक्सली को मार गिराया, सर्च अभियान में एक-47 मिला
    जोहार ब्रेकिंग

    चंदवा में पुलिस-टीपीसी के बीच मुठभेड़ में एक कमांडर रैंक के नक्सली को मार गिराया, सर्च अभियान में एक-47 मिला

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2020Updated:December 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/लातेहार। लातेहार जिला के चंदवा थाना इलाके में पुलिस-टीपीसी संगठन के बीच मुठभेड़ में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कमांडर रैंक के एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं एक-47 भी मृतक नक्सली के पास से बरामद किया है। मुठभेड़ आज सुबह करीब 9.30 बजे हुई है। इस कार्रवाई में जिला पुलिस के अलावा झारखंड जगुआर की टीम शामिल थी। जिसमें झारखंड जगुआर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं, दूसरी तरफ से जंगल में सीआरपीएफ की भी टीम लगी हुई है। टीपीसी खुद को कमजोर पड़ता देख जंगल का फायदा उठा कर भाग गए है। हालांकि, अभी तक मृतक नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है।

    जंगल में जारी है नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान
    सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया था। इसमें एक तरफ से झारखंड जगुआर और दूसरी तरफ से सीआरपीएफ की टीम जिला पुलिस के साथ जंगल में घेराबंदी शुरू करने लगे। बीच जंगल में झारखंड जगुआर की टीम पहुंची, तो टीपीसी संगठन के लोगों ने खुद को घिरता देख गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस के तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। कुछ घंटे दोनों तरफ से फायरिंग के बाद सर्च अभियान चलाया गया। इसमें झारखंड जगुआर की टीम ने जंगल में एक नक्सली का डेडबॉडी बरामद किया है। वहीं, उसके पास से एक-47 मिला है।

    Jharkhand news Latest news Nax Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखुलासा: भारत के इन राज्यों की 60 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने कभी इस्तेमाल नहीं किया इंटरनेट
    Next Article बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, स्थानीय लोगों द्वारा बंधक अपराधी पुलिस के चंगुल से फरार

    Related Posts

    झारखंड

    फंदे से लटका मिला BBA का छात्र, किराए के मकान में रह कर रहा था पढ़ाई…

    June 21, 2025
    झारखंड

    कभी-कभी कॉपी भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारी लगती है : मंत्री इरफान अंसारी

    June 21, 2025
    गोड्डा

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी पावर प्लांट और अदाणी फाउंडेशन ने मिलकर किया भव्य आयोजन

    June 21, 2025
    Latest Posts

    फंदे से लटका मिला BBA का छात्र, किराए के मकान में रह कर रहा था पढ़ाई…

    June 21, 2025

    कभी-कभी कॉपी भी ओरिजिनल से ज्यादा प्यारी लगती है : मंत्री इरफान अंसारी

    June 21, 2025

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी पावर प्लांट और अदाणी फाउंडेशन ने मिलकर किया भव्य आयोजन

    June 21, 2025

    ONSSC 2025 के दूसरे दिन इन तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

    June 21, 2025

    दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.