Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोकनृत्यों की रंगीन छटा से गूंजा गिरिडीह, रंग यात्रा ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
    झारखंड

    लोकनृत्यों की रंगीन छटा से गूंजा गिरिडीह, रंग यात्रा ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रतियोगिता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले में शनिवार को 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता-2026 के अवसर पर कला संगम द्वारा रंग यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के माध्यम से कलाकारों ने लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रंग यात्रा बरमसिया स्थित सवेरा सिनेमा हॉल से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे और अपने-अपने क्षेत्र की लोक और शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां दीं।

    प्रतियोगिता

    असाम का बिहू नृत्य, त्रिपुरा का शास्त्रीय नृत्य, झूमर और शिव तांडव सहित कई लोकनृत्यों ने राहगीरों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल, नगाड़े और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर कलाकारों की लयबद्ध प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया। सवेरा सिनेमा हॉल इस रंग यात्रा का प्रमुख केंद्र रहा, जहां विभिन्न कला दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कला संगम के सचिव सतीश कुंदन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोककलाओं को बढ़ावा देना, भाषाई विविधता का सम्मान करना और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना बताया गया।

    प्रतियोगिता

    रंग यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और कला प्रेमियों की बड़ी संख्या सड़क किनारे खड़ी होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करती दिखाई दी। लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ कलाकारों का स्वागत किया। इस आयोजन ने गिरिडीह की सांस्कृतिक चेतना को उजागर किया और शहर को कला एवं संस्कृति के राष्ट्रीय मंच पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई।

    Also Read : एसएसपी के आश्वासन से खत्म हुई वकीलों की हड़ताल, डॉक्टरों का विरोध जारी

    25th All India Multilingual Drama and Dance Competition 2026 artists Bihu Dance cultural festival Cultural Program Folk Dance Giridih Jharkhand news Jhoomar Kala Sangam National Unity Rang Yatra Savera Cinema Hall Shiva Tandava
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसएसपी के आश्वासन से खत्म हुई वकीलों की हड़ताल, डॉक्टरों का विरोध जारी
    Next Article भुरकुंडा पीवीयूएनएल संयंत्र में हादसा, 11 मजदूर घायल

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.