Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 9:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खुलासा: भारत के इन राज्यों की 60 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने कभी इस्तेमाल नहीं किया इंटरनेट
    जोहार ब्रेकिंग

    खुलासा: भारत के इन राज्यों की 60 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने कभी इस्तेमाल नहीं किया इंटरनेट

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने इंटरनेट का कभी इस्तेमाल नहीं किया है। देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है।

    सर्वेक्षण में बताया गया है कि जिन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम महिलाओं ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है, उनमें आंध्र प्रदेश (21 प्रतिशत), असम (28.2 प्रतिशत), बिहार (20.6 प्रतिशत), गुजरात (30.8 प्रतिशत), कर्नाटक (35 प्रतिशत), महाराष्ट्र (38 प्रतिशत), मेघालय (34.7 प्रतिशत), तेलंगाना (26.5 प्रतिशत), त्रिपुरा (22.9 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (25.5 प्रतिशत), दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (36.7 प्रतिशत) तथा अंडमान – निकोबार द्वीप समूह (34.8 प्रतिशत) शामिल हैं। महिलाओं की तुलना में अधिक पुरुषों ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है।

    आंकड़ों के अनुसार, देश के सात राज्यों में करीब 50 प्रतिशत पुरुषों ने इंटरनेट इस्तेमाल किया है। इनमें आंध्र प्रदेश (48.8 प्रतिशत), असम (42.3 प्रतिशत), बिहार (43.6 प्रतिशत), मेघालय (42.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (45.7 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (46.7 प्रतिशत), अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (46.5 प्रतिशत) शामिल हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, आंध्र प्रदेश (68.6 प्रतिशत), बिहार (57.8 प्रतिशत) और तेलंगाना (66.6 प्रतिशत) महिलाओं की सबसे कम साक्षरता दर वाले राज्यों में शामिल हैं, जबकि केरल (98.3 प्रतिशत), लक्षद्वीप (96.5 प्रतिशत) और मिजोरम (94.4 प्रतिशत) में महिलाओं की सर्वाधिक साक्षरता दर पाई गई। आंध्र प्रदेश (79.5 प्रतिशत) और बिहार (78.5 प्रतिशत) में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे कम है, जबकि केरल (98.2 प्रतिशत) और लक्षद्वीप (99.1 प्रतिशत)में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे अधिक है।

    सर्वेक्षण के अनुसार, जिस व्यक्ति ने नौवीं कक्षा या इससे अधिक पढ़ाई की हो और जो पूरा वाक्य या वाक्य का एक हिस्सा पढ़ सके, उसे साक्षर माना जाता है। आठ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम महिलाओं ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश (39.6 प्रतिशत), असम (29.6 प्रतिशत), बिहार (28.8 प्रतिशत), गुजरात (33.8 प्रतिशत), मेघालय (35.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (23.2 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (32.2 प्रतिशत) और दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (35.8 प्रतिशत) शामिल हैं।

    नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत से कम पुरुषों ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश (47.9 प्रतिशत), असम (35.5 प्रतिशत), बिहार (42.8 प्रतिशत), गुजरात (45.6 प्रतिशत), मेघालय (34.7 प्रतिशत), मिजोरम (49.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (29.4 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (34.7 प्रतिशत) और दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (49.4 प्रतिशत) शामिल हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निगम में टेंडर डालने में जमकर बवाल,एक ग्रुप के लोगों ने दूसरे ग्रुप के लोगों की जमकर पिटाई कर दी
    Next Article चंदवा में पुलिस-टीपीसी के बीच मुठभेड़ में एक कमांडर रैंक के नक्सली को मार गिराया, सर्च अभियान में एक-47 मिला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किन्नर, किया अनोखा प्रदर्शन

    June 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025
    Latest Posts

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किन्नर, किया अनोखा प्रदर्शन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.