Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 4:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नगर निगम में टेंडर डालने में जमकर बवाल,एक ग्रुप के लोगों ने दूसरे ग्रुप के लोगों की जमकर पिटाई कर दी
    जोहार ब्रेकिंग

    नगर निगम में टेंडर डालने में जमकर बवाल,एक ग्रुप के लोगों ने दूसरे ग्रुप के लोगों की जमकर पिटाई कर दी

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    राँची। राँची नगर निगम में अटल वेंडर मार्केट के फूड कोर्ट,पार्किंग और राँची पहाड़ी मंदिर की एक दुकान के टेंडर के दौरान जमकर बवाल हुआ।बताया गया कि टेंडर स्थल पर एक ही ग्रुप के ठेकेदारों का कब्जा रहा।वहीं आज दूसरे ग्रुप के तीन ठेकेदार टेंडर डालने पहुंचे तो युवकों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान नगर निगम में अफरा-तफरी मच गई। अपना काम कराने आए लोग नगर निगम से भाग खड़े हुए। हंगामे के दौरान नगर निगम कार्यालय में जमकर गाली-गलौज मारपीट हुई।

    मिली जानकारी अनुसार नगर निगम में टेंडर सुबह 10 बजे से ही डाला जा रहा था। अचानक 12: 35 मिनट पर तीन युवक टेंडर डालने पहुंचे।नगर निगम की पहली मंजिल पर बाजार शाखा में बाहर भीड़ लगा कर खड़े ठेकेदारों ने तीनों युवकों को टेंडर डालने से रोका।लेकिन युवक नहीं माने। उन्होंने कहा कि उनके बाॅस से बात कर लो। उनके फोन लगाते ही वहां खड़े युवकों ने तीनों युवकों को घसीट कर पीटना शुरू कर दिया। युवक भागकर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे। सारे युवक वहां भी पहुंचे गए।

    नगर निगम के परिसर के बाहर भी तीनों युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।वहीं बाहर दो दुकानदार गन्‍ना बेच रहे थे। उनका गन्‍ना लूट कर युवकों ने डंडे से तीनों की जमकर पिटाई की। किसी तरह तीनों मौका पाकर निकल भागे। बवाल होने के बाद नगर निगम के बाजार शाखा के अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 12:46 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचते ही टेंडर स्थल पर जमा लोग तितर-बितर हो गए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुग्ध उत्पादन से जुड़े हुए लोगों को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकताः उपायुक्त
    Next Article खुलासा: भारत के इन राज्यों की 60 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने कभी इस्तेमाल नहीं किया इंटरनेट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिंदपीढ़ी में साहिल की गोली मा’रकर ह’त्या, जेल में हुआ विवाद बना म’र्डर का कारण

    August 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन ने 50वें जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट, लिखा- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

    August 10, 2025
    चाईबासा

    पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो का निधन, सांसद जोबा मांझी बोलींं- शिक्षा और समाजसेवा के लिए सदैव किए जाएंगे याद

    August 10, 2025
    Latest Posts

    हिंदपीढ़ी में साहिल की गोली मा’रकर ह’त्या, जेल में हुआ विवाद बना म’र्डर का कारण

    August 10, 2025

    ‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी का डिजिटल वार, कांग्रेस ने लॉन्च किया नया वेब पेज

    August 10, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने 50वें जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट, लिखा- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

    August 10, 2025

    पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो का निधन, सांसद जोबा मांझी बोलींं- शिक्षा और समाजसेवा के लिए सदैव किए जाएंगे याद

    August 10, 2025

    PM मोदी ने CM हेमंत सोरेन को 50वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.