Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नवजात चोरी की अफवाह निकली झूठी, गरीबी से तंग माता-पिता खुद सौंपा था दूसरे को
    झारखंड

    नवजात चोरी की अफवाह निकली झूठी, गरीबी से तंग माता-पिता खुद सौंपा था दूसरे को

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में नवजात बच्चे की कथित चोरी से फैली सनसनी का मामला अब पूरी तरह अलग मोड़ ले चुका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नवजात की कोई चोरी नहीं हुई थी। बच्चे को माता-पिता की सहमति से ही दूसरे व्यक्ति को सौंपा गया था, लेकिन बाद में सामाजिक बदनामी के डर से इसे बच्चा चोरी का मामला बना दिया गया।

    आर्थिक मजबूरी में दिया गया नवजात

    बहिमर गांव की रहने वाली बेबी देवी ने दो दिन पहले छठे बच्चे को जन्म दिया था। पहले से पांच बच्चों और कमजोर आर्थिक हालत के कारण परिवार के सामने नवजात के पालन-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। पुलिस पूछताछ में बेबी देवी ने बताया कि वह बच्चे की जिम्मेदारी उठाने में असमर्थ थी। इसी वजह से उसने अपनी सहेली देवंती देवी के जरिए अपने रिश्तेदार मीना देवी उर्फ मालती देवी को नवजात स्वेच्छा से सौंप दिया।

    बदनामी के डर से गढ़ी गई चोरी की कहानी

    जब यह बात गांव में फैली तो परिवार को सामाजिक बदनामी का डर सताने लगा। इसी डर के चलते नवजात चोरी की झूठी कहानी बना दी गई। धीरे-धीरे यह अफवाह फैल गई कि किसी ने बच्चा चुरा लिया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

    सड़क जाम से बिगड़ा माहौल

    मामला बढ़ने पर परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौती खड़ी हो गई।

    SIT जांच में हुआ खुलासा, बच्चा बरामद

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने चौपारण से मीना देवी उर्फ मालती देवी को हिरासत में लिया, जिनके पास से नवजात को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद नवजात को उसकी मां बेबी देवी को सौंप दिया गया है।

    जांच जारी, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की कानूनी जांच जारी है। झूठी सूचना फैलाने, साजिश रचने और सड़क जाम कर माहौल बिगाड़ने से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, आज किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

    The rumor of the newborn being stolen turned out to be false; the story was fabricated due to poverty and fear of social stigma. गरीबी और बदनामी के डर में रची गई थी कहानी नवजात चोरी की अफवाह निकली झूठी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैंक कर्मचारी हड़ताल पर, आज किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
    Next Article अप्रैल से पटना में शुरू होगी वाटर मेट्रो, कोच्चि के बाद बिहार बनेगा दूसरा राज्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.