Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबूलाल ने सीएम के विदेश दौरे पर उठाए सवाल, कहा- गणतंत्र दिवस पर तिरंगा न फहराना लोकतंत्र का अपमान
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल ने सीएम के विदेश दौरे पर उठाए सवाल, कहा- गणतंत्र दिवस पर तिरंगा न फहराना लोकतंत्र का अपमान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर गणतंत्र दिवस को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 26 जनवरी 2026 को उपराजधानी दुमका में मुख्यमंत्री द्वारा तिरंगा नहीं फहराया जाएगा, क्योंकि वे विदेश दौरे पर हैं। मरांडी ने इसे राष्ट्रीय पर्व, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान बताते हुए राज्य सरकार से मुख्यमंत्री के विदेश प्रवास पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है। मरांडी रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय, रांची में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री लंदन में सैर-सपाटे और खरीदारी में व्यस्त हैं, जबकि राज्य में राष्ट्रीय पर्व मनाया जाना है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा नहीं फहराना, देश की स्वतंत्रता, गणतंत्र और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति उनके दृष्टिकोण को उजागर करता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान का अपमान करार दिया। मरांडी ने तंज कसते हुए कहा कि यही वे लोग हैं जो सदन, सड़क और चौक-चौराहों पर संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर घूमते हैं, लेकिन राष्ट्रीय पर्व की मर्यादा भूल जाते हैं।

    मरांडी ने कहा कि दावोस यात्रा का कार्यक्रम 23 जनवरी को ही समाप्त हो चुका था। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और अधिकारी भारत लौट आए, लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके साथ गए वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी पत्नियों के साथ लंदन में ही रुके हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री लंदन की सड़कों पर झारखंड के बालू, पत्थर और कोयला से हुई लूट की कमाई खर्च कर रहे हैं, जो राज्य के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है।

    बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से मांग की कि वह सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करे कि मुख्यमंत्री आखिर किस उद्देश्य से विदेश में रुके हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि गणतंत्र दिवस से अधिक महत्वपूर्ण कौन-सा कार्य है? वहां किन लोगों से मुलाकात हो रही है और किस मद में खर्च किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इन सवालों के जवाब चाहती है।

    मरांडी ने उद्योग स्थापना के नाम पर दावोस दौरे पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि टाटा समूह और नवीन जिंदल के साथ किए गए एमओयू रांची में भी हो सकते थे। उन्होंने दावा किया कि टाटा का प्रोजेक्ट पहले से ही ऑन-गोइंग है और यह भी जानकारी मिली है कि टाटा से जुड़े एक पांच वर्षों से लंबित कार्य की स्वीकृति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने दावोस में एमओयू करने का दबाव बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनता को पूरी तरह मूर्ख समझ रहे हैं और अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन देकर जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।

    मरांडी ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने लंदन से भारत को लूटा था, उसी तरह आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंदन की सड़कों पर झारखंड की संपदा से जुड़े पैसों को खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह झारखंड की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा है और मुख्यमंत्री को इसके पाई-पाई का हिसाब राज्य की जनता को देना होगा।

    प्रेसवार्ता में भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक तथा प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित थे।

    Also Read : BREAKING : मरणोपरांत दिशोम गुरू शिबू सोरेन को पद्य भूषण पुरस्कार, आदिवासी हितों के लिए किए गए संघर्ष को मिला सम्मान

    Babulal raised questions about the Chief Minister's foreign trip saying that not hoisting the tricolor flag on Republic Day is an insult to democracy. कहा- गणतंत्र दिवस पर तिरंगा न फहराना लोकतंत्र का अपमान बाबूलाल बाबूलाल ने सीएम के विदेश दौरे पर उठाए सवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : मरणोपरांत दिशोम गुरू शिबू सोरेन को पद्य भूषण पुरस्कार, आदिवासी हितों के लिए किए गए संघर्ष को मिला सम्मान
    Next Article एसपी ने किया कुज्जू ओपी के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, पुलिस-जन संवाद को मिलेगा नया आयाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बायोमास में 2,813 मेगावाट की संभावित क्षमता, फिर भी झारखंड में नहीं बना बायो-एनर्जी क्लस्टर

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.