Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात
    झारखंड

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू देवघर पहुंचे। देवघर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और जसीडीह स्थित होटल में माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने देवघर के बासुकीनाथ धाम में बाबा फौजदारी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भोलेनाथ एवं माता पार्वती की मंगल आरती कर राज्यवासियों के कल्याण की कामना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी सुना।

    भाजपा

    इस अवसर पर आदित्य साहू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने बाबा बासुकीनाथ से आशीर्वाद लिया है। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोहरदगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान उत्पन्न हालात का जिक्र करते हुए पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाने की मांग की।

    आदित्य साहू देवघर से बासुकीनाथ धाम तक के सफर में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किए गए। इसके बाद वह दुमका और धनबाद भी जाएंगे, जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने मधुपुर में हाल ही में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि जब देवघर में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे राज्य की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    भाजपा

    देवघर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नए वीबी-जी-राम जी योजना के तहत मजदूरों को अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और संथाल क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी जुट गए हैं।

    Also Read : रांची जंक्शन और अन्य स्टेशनों पर 26 जनवरी से पहले सुरक्षा प्रबंध कड़े

    Aditya Sahu Basukinath Dham Bjp Deoghar garlanding jharkhand law and order Mann Ki Baat PM modi Politics Santhal region state government VB-G-Ram Ji scheme Welcome workers worship आदित्य साहू कानून व्यवस्था कार्यकर्ता झारखंड देवघर पीएम मोदी पूजा बासुकीनाथ धाम भाजपा मन की बात माल्यार्पण राजनीति राज्य सरकार वीबी-जी-राम जी योजना संथाल क्षेत्र स्वागत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस को लेकर रांची रेल मंडल अलर्ट, सीसीटीवी और श्वान दस्ता सक्रिय
    Next Article पाकुड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा पश्चिम बंगाल का मोस्ट वांटेड अपराधी एनी खान

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026
    झारखंड

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026
    क्राइम

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026

    DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    June 12, 2026

    प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.