Ranchi : राजधानी रांची के रातू रोड फ्लाईओवर पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रहे एक जेसीबी ने टाटा हैरियर कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग तक खुल गये। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में एक शिक्षक अपनी पत्नी के साथ सवार थे। हादसे में शिक्षक की पत्नी का हाथ टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जेसीबी फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रही थी। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, जेसीबी को एक लड़की चला रही थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचा और आगे की कार्रवाई में जुट गयी।
रांची के रातू रोड फ्लाईओवर पर हादसा, विपरीत दिशा से आ रहे जेसीबी ने कार को मारी टक्कर#ranchinews #jharkhandnews #todaynews #joharlive pic.twitter.com/TPcVuWii86
— Johar Live (@joharliveonweb) January 25, 2026
Also Read : युवाओं को मतदान से जोड़ने की पहल, चाईबासा में हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम
Also Read : कोडरमा की सड़कों पर सुरक्षा की दौड़, मैराथन के जरिए लोगों को किया गया जागरूक
Also Read : पहला वोट, स्टार्ट-अप और संस्कृति : मन की बात में पीएम मोदी का युवाओं पर फोकस


