Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»अंबा गांव में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने रखी नींव
    जामताड़ा

    अंबा गांव में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने रखी नींव

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026Updated:January 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रबीन्द्रनाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का शिलान्यास रविवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने किया। शिलान्यास के दौरान उन्होंने कार्य को समय पर और गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी भी दी। इस केंद्र के बनने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके निर्माण की लागत लगभग 1.40 करोड़ रुपये है।

    ये लोग रहे मौजूद

    रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना की कमी को देखते हुए इसे पूरा करने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के बाद अंबा, गड़शेमुला, रामपुर, सियारसुली समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाएंगे। अब वे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्ररम, सचिन कुतुबुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि शर्मा मंडल, ग्राम प्रधान गयाप्रसाद चंद, राजीव मंडल, भूटुक खान, लालटु चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    शिलान्यास बोर्ड में नामांकन विवाद

    शिलान्यास के दौरान स्थानीय ग्रामीण और पत्रकारों ने बोर्ड पर जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन का नाम देख कर सवाल उठाए। बोर्ड में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, सांसद नवीन सोरेन और जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन के नाम अंकित थे। जब कार्यपालक अभियंता बम बम भोले से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि गलती से उनका नाम बोर्ड पर लिखा गया था। वहीं, डी.डी.सी निरंजन कुमार ने बताया कि शिलान्यास पहले ही तय किया गया था और उसी समय बोर्ड में जिला परिषद अध्यक्ष का नाम अंकित कर दिया गया। आज संवेदक हड़बड़ी से बोर्ड लगाकर शिलान्यास करा दिया। इसकी जानकारी मुझे किसी के माध्यम से प्राप्त हुआ है। बोर्ड से उनका नाम हटा दिया जाएगा।

    Also Read : छत्तीसगढ़ से लातेहार आये थे घूमने, रास्ते में हो गया भयंकर हादसा

    Amba village Assembly Speaker Rabindranath Mahto foundation stone laying ceremony Healthcare Services Jamtara Jamtara News Jharkhand Jamtara News kundhit Primary Health Center Rabindranath Mahto अंबा गांव कुंडहित जामताड़ा जामताड़ा न्यूज झारखंड जामताड़ा न्यूज़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रबींन्द्रनाथ महतो विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो शिलान्यास स्वास्थ्य सेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ से लातेहार आये थे घूमने, भयंकर हादसे में चली गयी पांच लोगों की जान
    Next Article गांवों के समग्र विकास और जनता की समस्याएं मेरी प्राथमिकता : MLA राम सूर्या मुंडा

    Related Posts

    झारखंड

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026
    Latest Posts

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.