Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 10:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एसपी के निर्देश पर कोडरमा में सुरक्षा ऑडिट अभियान तेज, जेवर दुकानों और बैंकों की सघन जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी के निर्देश पर कोडरमा में सुरक्षा ऑडिट अभियान तेज, जेवर दुकानों और बैंकों की सघन जांच

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आभूषण दुकानों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों का विशेष सुरक्षा ऑडिट अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में स्थित आभूषण दुकानें, राष्ट्रीयकृत व निजी बैंक, एटीएम, माइक्रो फाइनेंस संस्थान सहित अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों की गहन सुरक्षा जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना और ओपी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा ऑडिट के दौरान हर बिंदु की बारीकी से जांच सुनिश्चित की जाए।

    सुरक्षा ऑडिट में सीसीटीवी कैमरों की संख्या, उनका कवरेज एरिया, कैमरों की गुणवत्ता, रिकॉर्डिंग की अवधि और बैकअप व्यवस्था की जांच की जा रही है। साथ ही डीवीआर की सुरक्षा और उसके सुचारू संचालन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा अलार्म सिस्टम और पैनिक बटन की उपलब्धता तथा आपात स्थिति में उनकी कार्यक्षमता की भी जांच की जा रही है।

    भौतिक सुरक्षा के अंतर्गत प्रवेश और निकास द्वार, शटर, ग्रिल, ताले, बायोमैट्रिक लॉक और सुरक्षा गार्ड की तैनाती का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे सुलभ और स्पष्ट स्थान पर संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के मोबाइल नंबर प्रदर्शित करें।

    रात्रि सुरक्षा को लेकर बाहरी और आंतरिक प्रकाश व्यवस्था तथा रात्रि गश्ती की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की भी समीक्षा की जा रही है। सुरक्षा ऑडिट के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें मौके पर ही आवश्यक सुधार के लिए मौखिक और लिखित निर्देश दिए जा रहे हैं। निर्धारित समय सीमा में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

    इस संबंध में एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि आभूषण दुकानों और वित्तीय संस्थानों में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा ऑडिट बेहद जरूरी है। पुलिस और प्रतिष्ठान प्रबंधन के आपसी सहयोग से ही सुरक्षित माहौल बनाया जा सकता है। उन्होंने आम नागरिकों, व्यवसायियों और बैंक कर्मियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें और सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए पुलिस का सहयोग करें। कोडरमा पुलिस द्वारा यह सुरक्षा ऑडिट अभियान आगे भी चरणबद्ध तरीके से लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

    Also Read : हाथियों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वन विभाग का किया पुतला दहन

    Following the SP's instructions the security audit campaign has been intensified in Koderma with thorough inspections of jewelry shops and banks. एसपी एसपी के निर्देश पर कोडरमा में सुरक्षा ऑडिट अभियान तेज जेवर दुकानों और बैंकों की सघन जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाथियों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वन विभाग का किया पुतला दहन
    Next Article मधुपुर में अमन चैन बनाए रखने की अपील, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा की जीत के बाद बाबा धाम पहुंचे भूपेंद्र यादव, लिया आशीर्वाद

    May 6, 2026
    क्राइम

    गिरिडीह में सनसनी, शौच के लिए निकले युवक की चाकू मार’कर ह’त्या

    May 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड में बारिश से 5 डिग्री तक गिरा तापमान, 10 मई तक येलो अलर्ट जारी

    May 6, 2026
    Latest Posts

    भाजपा की जीत के बाद बाबा धाम पहुंचे भूपेंद्र यादव, लिया आशीर्वाद

    May 6, 2026

    गिरिडीह में सनसनी, शौच के लिए निकले युवक की चाकू मार’कर ह’त्या

    May 6, 2026

    झारखंड में बारिश से 5 डिग्री तक गिरा तापमान, 10 मई तक येलो अलर्ट जारी

    May 6, 2026

    Coal India Vacancy: 276 पोस्ट के लिए मौका, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

    May 6, 2026

    बराकर नदी से अवैध पत्थर उत्खनन का खुलासा, विभाग ने दर्ज कराई FIR

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.