Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अंश-अंशिका की वापसी से राहत, सीएम हेमंत ने रांची पुलिस की कार्यकुशलता को सराहा
    जोहार ब्रेकिंग

    अंश-अंशिका की वापसी से राहत, सीएम हेमंत ने रांची पुलिस की कार्यकुशलता को सराहा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : लापता बच्चों अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने राहत और खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रांची पुलिस और झारखंड पुलिस की कार्यकुशलता की सराहना की और बच्चों के परिजनों को शुभकामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो मासूम जिंदगियां आजाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी परेशान किया। शुरुआती दिनों में जांच को सफलता नहीं मिल रही थी, लेकिन पुलिस ने धैर्य और सूझबूझ के साथ दूसरे राज्य में हुई इसी तरह की घटनाओं के तार जोड़ते हुए अपराधियों तक पहुंच बनाई और बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई को सराहनीय बताया।

    हेमंत सोरेन ने साफ किया कि जांच यहीं समाप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर और राज्य से बाहर घटित ऐसी घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और अपहरण से जुड़े अपराधी गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसकी कमर तोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के अपराधों के प्रति किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने रांची पुलिस और झारखंड पुलिस की पूरी टीम को तत्परता और पेशेवर तरीके से काम करने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने अंश और अंशिका के परिवार के प्रति संवेदना और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

    बच्चों की सकुशल बरामदगी से पूरे इलाके में राहत का माहौल है। परिजनों ने भी पुलिस और प्रशासन के प्रति आभार जताया है। यह मामला राज्य में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सतर्कता और मजबूत कार्रवाई की जरूरत को रेखांकित करता है।

    Also Read : अंश-अंशिका प्रकरण : गुलगुलिया सूर्या-सोनम ने उठाया था बच्चों को, आरोपी बैलून बेचता था बाजार में

    CM Hemant praised the efficiency of Ranchi Police. Relief from the return of Ansh and Anshika अंश-अंशिका की वापसी से राहत सीएम हेमंत ने रांची पुलिस की कार्यकुशलता को सराहा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड को मिलेगा 2 एमएएफ पानी: सोन नदी के जल बंटवारे पर झारखंड–बिहार में बनी सहमति
    Next Article पोंगल त्योहार दर्शाता है ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का भाव: पीएम मोदी

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.