Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बालू खनन का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने लगी रोक हटाई
    झारखंड

    झारखंड में बालू खनन का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने लगी रोक हटाई

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा पेसा नियमावली लागू नहीं करने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए उसे निष्पादित कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने बालू और अन्य लघु खनिजों के आवंटन पर लगी रोक भी हटा दी है। इस फैसले से राज्य में बालू लीज प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

    हाईकोर्ट ने इससे पहले 29 जुलाई 2024 को राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह दो महीने के भीतर पेसा नियमावली लागू करे। तय समय सीमा में नियमावली लागू नहीं होने पर अवमानना याचिका दायर की गई थी। पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया था कि पेसा नियमावली का मसौदा तैयार कर लिया गया है और कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

    इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सनक अरे और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने की। करीब एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने अवमानना याचिका को समाप्त कर दिया। साथ ही पंचायती राज सचिव के खिलाफ चल रहे अवमानना मामले को भी खत्म कर दिया गया।

    कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में कैटेगरी-2 बालू घाटों की लीज प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकेगी। बीते कई महीनों से हाईकोर्ट के आदेश के कारण बालू की लीज पर रोक लगी हुई थी, जिससे निर्माण कार्य और आम लोगों को परेशानी हो रही थी। अब बालू लीज प्रक्रिया शुरू होने से राज्य में बालू की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। इससे बालू के दाम कम होने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे निर्माण कार्य से जुड़े लोगों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।

    Also Read : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन का ‘एट होम’ निमंत्रण, अष्टलक्ष्मी राज्यों की कला ने पाया राष्ट्रीय मंच

    Category-2 Sand Ghat Contempt Petition jharkhand Jharkhand high court mining policy Minor Minerals Panchayati Raj Department PESA rules Sand Lease state government अवमानना याचिका कैटेगरी-2 बालू घाट खनन नीति झारखंड झारखंड हाईकोर्ट पंचायती राज विभाग पेसा नियमावली बालू लीज राज्य सरकार लघु खनिज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : बच्चे या बुजुर्ग की मौत पर राज्य सरकार देगी भारी मुआवजा
    Next Article कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन और राम मोहन सिंह मुंडा कोर्ट से बरी, नहीं मिला कोई साक्ष्य

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    Latest Posts

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.